अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं! कर्नाटक में कांग्रेस में महिला नेत्री ने अपने नेता से बताया खतरा, PM मोदी से लगाई गुहार

अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं! कर्नाटक में कांग्रेस में महिला नेत्री ने अपने नेता से बताया खतरा, PM मोदी से लगाई गुहार

Karnataka Congress: कर्नाटक में कांग्रेस की महिला नेत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला नेत्री ने अपने सहयोगी पर कथित उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है और सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला नेता ने सहयोगी पर लव जिहाद का भी आरोप लगाया है। दरअसल, नेता महिला कांग्रेस की राज्य सचिव हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है। 

पीएम से की सुरक्षा की मांग

महिला कांग्रेस की राज्य सचिव ने मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया कि उन पर और उनके पति पर कांग्रेस नेता ने हमला किया। 

घर में घुसकर हमला करने की कोशिश

महिला ने नेता का नाम राहिल शरीफ बताया है। कांग्रेस की महिला नेता ने कहा कि किराए के मकान को खाली करने के लिए राहिल शरीफ को कहा था। इसके बाद उसने घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश की। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता होने की वजह से मामले की जांच सही नहीं हो रही है। 

हिंदू लड़कियों को फंसाने का लगाया आरोप

इतना ही नहीं, महिला ने राहिल शरीफ पर हिंदू लड़कियों को भी फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहिल के फोन में कई हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो भी हैं। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच और न्याय की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने पीएम मोदी से गुहार लगाई है। 

सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान

कर्नाटक में सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से खींचतान चलती रही है। यह विवाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंदरूनी सत्ता संतुलन का अहम हिस्सा बन चुका है। पिछले दिनों डीके शिवकुमार दिल्ली भी गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *