Gautam Gambhir Favourite Cricket Format: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब कोच गौतम गंभीर की नजरें क्रिकेट के सबसे कठिन फॉर्मेट पर हैं। WTC 2027 के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान क्या है। जानिए क्यों गंभीर इस क्रिकेट को मानते हैं अल्टीमेट हैप्पीनेस…
Gautam Gambhir Favourite Cricket Format: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का मानना है कि भले ही उन्होंने कोच के रूप में T20 वर्ल्ड कप जीत लिया हो, लेकिन उन्होंने खुद बताया कि उनके दिल के सबसे करीब ये क्रिकेट फॉर्मेट है। गंभीर अब चाहते हैं कि टीम इंडिया आगामी दिनों में इस फॉर्मेट की ट्रॉफी भी घर लाए।
WTC 2027 फाइनल की राह
कोच गौतम गंभीर ने बताया कि उनके दिल के सबसे करीब टेस्ट क्रिकेट (Red Ball Cricket) है। वो उम्मीद करते है कि टीम इंडिया आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करे। मौजूदा WTC चक्र (Cycle) में भारत की स्थिति अभी थोड़ी चुनौतीपूर्ण है। 48.15 PCT% के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने बचे हुए 9 मैचों में से कम से कम 7 मैच जीतने होंगे।
| सीरीज | मैचों की संख्या | स्थान (Venue) | समय |
| श्रीलंका | 2 टेस्ट | विदेश (Away) | 2026 |
| न्यूजीलैंड | 2 टेस्ट | विदेश (Away) | 2026 |
| ऑस्ट्रेलिया | 5 टेस्ट | घर में (Home) | 2027 (पहली छमाही) |
| कुल मैच | 9 टेस्ट | – | – |
गंभीर का अगला मिशन: WTC 2027 फाइनल
ANI पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान जब गंभीर से उनके अगले लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरा अगला लक्ष्य यही है कि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करें। हमारे पास अभी 9 टेस्ट मैच बचे हैं और हमारा पूरा ध्यान इसी पर रहेगा।’ गंभीर ने यह भी माना कि सफेद गेंद (T20) के मुकाबले लाल गेंद (टेस्ट) वाले क्रिकेट में बदलाव का दौर मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें वह लगातार बैक करेंगे क्योंकि टेस्ट क्रिकेट कभी आसान नहीं होता।
टेस्ट क्रिकेट ही क्यों है खास?
गंभीर का मानना है कि असली पहचान और लेगेसी टेस्ट क्रिकेट से ही बनती है। उन्होंने ड्रेसिंग रूम के माहौल पर बात करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट ही वह फॉर्मेट है जहां आप 100, 200 या 300 रन बना सकते हैं। 5 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद जब जीत मिलती है, तो उसकी खुशी अलग ही होती है। गंभीर ने कहा, ‘मैं आज भी पारंपरिक सोच रखता हूं और ड्रेसिंग रूम में भी ज्यादातर लड़के टेस्ट क्रिकेट को लेकर बहुत गंभीर हैं। वे इसमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।’ गंभीर के अनुसार, चाहे T20 वर्ल्ड कप का फाइनल हो या 50 ओवर का मैच, जो सुकून एक टेस्ट मैच जीतने के बाद मिलता है, वह और कहीं नहीं है। टेस्ट क्रिकेट ही आपको अल्टीमेट हैप्पीनेस देता है।
Sports – Patrika | CMS


