सिर्फ राजपाल यादव नहीं, रोड पर आए ये भी स्टार्स जब कर्ज ने हिला दी थी इनकी दुनिया

सिर्फ राजपाल यादव नहीं, रोड पर आए ये भी स्टार्स जब कर्ज ने हिला दी थी इनकी दुनिया

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के सितारे हमेशा अपने ग्लैमर और शोहरत के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन चमकती लाइफस्टाइल के पीछे कई बार आर्थिक तंगी का अंधेरा भी छुपा होता है। बता दें, इंडस्ट्री के कई जाने-माने स्टार्स ने ये महसूस किया है कि स्टारडम उनके लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटी की गारंटी नहीं दे पाता।

कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव ने इसी कड़वी हकीकत का सामना किया है। कई दशकों तक लोगों का मनोरंजन करने वाले राजपाल इस समय गंभीर आर्थिक संकट में फंसे हैं और तिहाड़ जेल में चेक बाउंस केस के चलते सरेंडर किए हैं। उनकी कहानी बॉलीवुड के कई बड़े नामों की तरह प्रेरणा और संघर्ष से भरी है।

महानायक अमिताभ बच्चन

 महानायक अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी आर्थिक तंगी की चपेट में घिर चुके हैं और 1990 के दशक के अंत में उनकी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्मों के लगातार फेल होने के कारण वे करीब 90 करोड़ रुपये के कर्ज से जूझ रहे थे। उस मुश्किल दौर में बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी ने मदद का हाथ बढ़ाया, लेकिन अमिताभ बच्चन ने अपनी मेहनत से बिना किसी उधार के मजबूती से अपने कदम जमा लिए। यशराज फिल्म्स से फिल्मों का ऑफर और बाद में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी शो ने उन्हें पूरी तरह संकट से उबार दिया।

शोमैन राज कपूर

शोमैन राज कपूर

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की जिंदगी में भी आर्थिक परेशानियों का दौर आया था। जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में उन्होंने इतनी मेहनत और पूंजी लगाई कि फिल्म के फ्लॉप होने पर उनका कर्ज इतना बढ़ गया कि उन्हें अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा। लेकिन हार नहीं मानी और फिल्म ‘बॉबी’ के जरिए वे फिर से अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

ए के हंगल

ए के हंगल

ए के हंगल जैसे दिगग्ज स्टार ने भी आर्थिक मुश्किलें देखीं। 200 से अधिक फिल्मों में काम करने के बावजूद 2011-12 में वे आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। अंतिम दिनों में उनके पास इलाज तक के पैसे नहीं थे और तब अमिताभ बच्चन, सलमान खान जैसे स्टार्स ने उनकी सहायता की।

गुरुचरण सिंह

 गुरुचरण सिंह

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने भी हाल ही में अपने आर्थिक संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है। भारी कर्ज और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच वे अपनी मुश्किल स्थिति का सामना अब भी कर रहे हैं।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ

इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ का भी नाम शामिल है। बता दें, एक्टर की जिंदगी में एक समय ऐसा आया था जब उनकी पत्नी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म के फ्लॉप होने से वे कर्ज में डूब गए और घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ा।

इन सभी कहानियों से ये साफ होता है कि Bollywood में शोहरत और नाम तो मिलते हैं, लेकिन आर्थिक सुरक्षा कोई आसान उपलब्धि नहीं है। कई स्टार्स अपने संघर्ष और कठिनाइयों के बाद भी हार नहीं मानते और फिर से मजबूत होकर उभरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *