‘चुनर तेरी सरके’ ही नहीं रकीब आलम का 4 मिनट 15 सेकंड का ये गाना भी है डबल मीनिंग, मिलियन में हैं व्यूज

‘चुनर तेरी सरके’ ही नहीं रकीब आलम का 4 मिनट 15 सेकंड का ये गाना भी है डबल मीनिंग, मिलियन में हैं व्यूज

Nora Fatehi Controversial Song: फिल्मी गलियारों में जब भी कोई नया विवाद जन्म लेता है, तो पुरानी यादें अपने आप ताज़ा हो जाती हैं। इन दिनों कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘चुनर तेरी सरके’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्से का सामना कर रहा है। लोगों का आरोप है कि इस गाने के बोल बेहद अश्लील और दोहरे अर्थ (Double Meaning) वाले हैं। जिसकी वजह से इसे यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। ऐसे में अब इस पूरे विवाद की गाज गिरी है इसके गीतकार रकीब आलम पर, जिन्हें लोग इंटरनेट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रकीब आलम ने लिखे हैं चुनर तेरी सरके के बोल (Raqueeb Alam Controversial Song Sarke Chunar)

लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच रकीब आलम ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक सफाई जारी करते हुए कहा कि इस विवादित गाने के बोल मूल रूप से उन्होंने नहीं लिखे हैं। रकीब के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर ने इसे पहले ही कन्नड़ भाषा में लिख लिया था और उन्हें केवल इसका हिंदी अनुवाद (Translation) करने का काम सौंपा गया था। उन्होंने यहां तक दावा किया कि शुरुआत में उन्होंने इस गाने पर काम करने से इनकार भी कर दिया था। लेकिन उनकी इस सफाई के बावजूद लोग शांत नहीं हैं और उनके पुराने गानों का कच्चा चिट्ठा खंगालने लगे हैं।

ऑस्कर विनिंग फिल्म का ‘वो’ विवादित गाना (Raqueeb Alam old song ringa ringa surface double meaning)

दिलचस्प बात यह है कि जब रकीब आलम के पुराने काम पर नजर डाली गई, तो एक ऐसा गाना सामने आया जिसने सबको चौंका दिया हैं। यह गाना किसी साधारण फिल्म का नहीं, बल्कि 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ का है जो (2008) का है। हम बात कर रहे हैं सुपरहिट गाने ‘रिंगा रिंगा’ की।

डैनी बॉयल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में वाहवाही लूटी थी, लेकिन रकीब आलम द्वारा लिखे गए गाने ‘रिंगा रिंगा’ को लेकर आज भी बहस होती है। अगर आप यूट्यूब पर इस गाने का कमेंट सेक्शन देखेंगे, तो पाएंगे कि कई लोग इसके बोलों को भी ‘डबल मीनिंग’ और आपत्तिजनक श्रेणी में रखते हैं।

Raqueeb Alam old song ringa ringa surface double meaning

एआर रहमान ने दी थी इस गाने को आवाज (Slumdog Millionaire Movie song ringa ringa)

4 मिनट 15 सेकंड के ‘रिंगा रिंगा’ गाने को दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने संगीत दिया था और इसे अलका याग्निक व इला अरुण जैसी मशहूर गायिकाओं ने अपनी आवाज़ दी थी। 2009 में जब इस फिल्म ने 10 ऑस्कर नॉमिनेशन में से 8 जीते थे, तब किसी ने इसके लिरिक्स की गहराई पर सवाल नहीं उठाए थे। लेकिन आज जब ‘केडी’ फिल्म के गाने की वजह से रकीब आलम निशाने पर हैं, तो उनके पुराने ‘बोल्ड’ गानों की लिस्ट फिर से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *