Epstein Files: अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें जारी होने के बाद स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाइचक ने इस्तीफा दिया है। फाइलों में दावा है कि 2018 में लाइचक और एपस्टीन ने ई-मेल पर युवा महिलाओं को लेकर बातचीत की गई थी। तब वह देश के विदेश मंत्री थे। लाइचक ने किसी भी अपराध से इनकार किया और कहा कि एपस्टीन से बातचीत हल्की-फुल्की थी। मैं नहीं चाहता कि ऐसे मामले की कीमत हमारे प्रधानमंत्री को चुकानी पड़े।
उधर, ब्रिटेन में पूर्व प्रिंस एंड्रयू पर दबाव बढ़ता जा रहा है। महिलाओं के साथ लेटे हुए उनकी तस्वीरें वायरल हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि एपस्टीन (Epstein Files) से जुड़ी जो भी जानकारी उनके पास है वह अमरीकी जांचकर्ताओं को बतानी चाहिए।
ट्रंप के कॉमर्स सचिव का नाम भी उछला
अमेरिका के वाणिज्य विभाग के सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक को लेकर भी खुलासा हुआ है। ई-मेल्स से पता चलता है कि ल्यूटनिक ने 2012 में अपने परिवार के साथ एपस्टीन के प्राइवेट आइलैंड जाने का प्लान बनाया था। ल्यूटनिक कह चुके हैं कि उन्होंने एपस्टीन से सभी संबंध तोड़ लिए थे। इस यात्रा में ल्यूटनिक, उनकी पत्नी, उनके चार बच्चे और एक अन्य शख्स शामिल होने वाले थे।
क्या है एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files)?
दरअसल एपस्टीन फाइल्स हजारों पन्नों का बड़ा दस्तावेज है, जो फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन और उनकी पार्टनर घिसलेन मैक्सवेल से जुड़े यौन तस्करी के मामलों की आपराधिक जांचों पर आधारित है। इनमें यात्रा रिकॉर्ड, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग, ईमेल और कई गोपनीय दस्तावेज शामिल हैं। एपस्टीन की 2019 में मौत के बाद से ही ये फाइलें लगातार चर्चा में हैं।
‘Britannica’ के मुताबिक, नवंबर 2025 में एक बड़ा खुलासा हुआ… एपस्टीन की संपत्ति से मिले तीन ईमेल से संकेत मिला कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एपस्टीन की यौन तस्करी गतिविधियों की जानकारी थी। जबकि ट्रम्प हमेशा यह दावा करते रहे थे कि उन्हें कुछ भी पता नहीं था।
इसके बाद 18 नवंबर 2025 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने लगभग सर्वसम्मति से (427-1) ‘Epstein Files Transparency Act’ पास किया। सीनेट ने इसे मंजूरी दी और बाद में राष्ट्रपति ने भी इस पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया।
19 दिसंबर 2025 को इस कानून के तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने लाखों दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए। इन फाइलों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, एलॉन मस्क, प्रिंस एंड्रयू, रिचर्ड ब्रैनसन, स्टीवन टिश, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक आयोजन समिति के प्रेसीडेंट केसी वासरमैन, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और कई अन्य मशहूर हस्तियों की कुछ पहले न देखी गई तस्वीरें भी थीं। हालांकि, इनमें बड़ी मात्रा में जानकारी को काला कर दिया गया था, जिस पर डेमोक्रेट, कुछ रिपब्लिकन सांसदों और पीड़ितों ने नाराजगी जताई।
बाद में जारी किए गए करीब 30,000 पन्नों के दस्तावेजों में यह भी पाया गया कि 1990 के दशक में डोनाल्ड ट्रम्प ने एपस्टीन के प्राइवेट जेट में सफर किया था। न्याय विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में और दस्तावेज जारी किए जाएंगे।
आसान भाषा में कहे तो… एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) वो सबूत, ईमेल, तस्वीरें और रिकॉर्ड हैं जो बताते हैं कि जेफरी एपस्टीन ने कैसे एक बड़े नेटवर्क के जरिए यौन तस्करी (Sex Trafficking) की और वो कौन से शक्तिशाली लोग थे जो इससे जुड़े थे।



BREAKING:
Names Referenced in the Epstein Files:
Prince Andrew