Sanoj Mishra On Monalisa Allegations: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में मुस्लिम पति फरमान खान के साथ शादी के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। अब डायरेक्टर ने मोनालिसा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। क्या कुछ कहा है सनोज मिश्रा ने चलिए जानते हैं।
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के आरोपों का दिया जवाब (Sanoj Mishra On Monalisa Allegations)
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के आरोपों पर जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, मैंने लव जिहाद के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत की थी। अब मामला ऐसा हो गया है कि मेरे पीछे जिहादियों के साथ केरल की इसाई मिशनरीज भी आकर जॉइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। आज आप देख रहे हैं कि किस तरह से उस बच्ची को समझा कर मेरे खिलाफ सोशल मीडिया में अनाप-शनाप बातें कही जा रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि मैंने उसे गलत तरीके से छुआ और पता नहीं क्या कुछ कहा जा रहा है। मुझे उसके बारे में बोलने की जरूरत नहीं है कि ये जिहादी किस तरह से ब्रेन वॉश करते हैं। ये वही बच्ची है जिसे मैं पढ़ाता था और मेरे बच्चे नाराज हो जाते थे कि आप मोनालिसा को पढ़ाते हो लेकिन हमें तो नहीं पढ़ाया।
‘मेरा मोनालिसा से अटेचमेंट था’
सनोज मिश्रा ने आगे बात करते हुए कहा कि मेरा उस लेवल का अटेचमेंट था मोनालिसा से। उसके साथ देखिए आज कहां से कहां लेकर चले गए। आज मैं उस बाप का दर्द भी महसूस कर रहा हूं जिस बाप के लिए मोनालिसा ने कहा कि मुझे जान का खतरा है। डायरेक्टर ने आगे बात करते हुए कहा, हम इस परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
हम जिहादियों के आगे सिर नहीं झुकाएंगे। आपने देखा होगा इससे पहले मोनालिसा ने मेरे बारे में सिर्फ अच्छा ही बोला है फिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने मुझ पर इतने गंभीर आरोप लगाए।
‘जिहादी नहीं कि बहन के साथ अवैध संबंध बनाएं’
सनोज मिश्रा ने आगे बात करते हुए कहा, हम कोई जिहादी नहीं है कि पहले बहन मानो और फिर अवैध संबंध बनाओ। हमारे धर्म में ऐसा बिल्कुल भी सिखाया नहीं जाता। सनोज मिश्रा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ये शायद मेरा आखिरी वीडियो हो सकता है।
मोनालिसा ने लगाए गंभीर आरोप (Monalisa Farman Khan Marriage Controversy)
मोनालिसा ने बताया कि ये घटना उनके करियर के शुरुआती दौर की है, जब वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि वह खुलकर विरोध नहीं कर सकीं। लेकिन अब शादी के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का फैसला किया है। उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।


