गोपालगंज में बुधवार सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। जिले में कनकनी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे धूप बेअसर रही और ठंड का अहसास गहरा गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 9°C से 12°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे लोग हल्की धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कनकनी भरी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों और बस स्टैंड/रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। बढ़ती ठंड और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने 24 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह धुंध और ठंड रबी फसलों, विशेषकर गेहूं के लिए फायदेमंद है। हालांकि, घने कोहरे से दलहनी फसलों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उत्तर-पश्चिम में ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने गोपालगंज सहित उत्तर-पश्चिम बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से कनकनी और बढ़ सकती है। प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गोपालगंज में बुधवार सुबह मौसम के कड़े तेवर देखने को मिले। जिले में कनकनी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, जिससे धूप बेअसर रही और ठंड का अहसास गहरा गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 9°C से 12°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे लोग हल्की धुंध और कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कनकनी भरी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह काम पर निकलने वाले मजदूरों और बस स्टैंड/रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। बढ़ती ठंड और ‘कोल्ड डे’ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने 24 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह धुंध और ठंड रबी फसलों, विशेषकर गेहूं के लिए फायदेमंद है। हालांकि, घने कोहरे से दलहनी फसलों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उत्तर-पश्चिम में ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने गोपालगंज सहित उत्तर-पश्चिम बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से कनकनी और बढ़ सकती है। प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


