सहरसा सदर अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट का समय पर उठाव नहीं होने से परिसर में दुर्गंध फैल रही है। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जनशक्ति जनता दल के नेताओ ने सिविल सर्जन से सफाई करवाने की मांग की। अस्पताल में विशेषकर डिलीवरी वार्ड से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को एक जगह इकट्ठा किया जाता है, लेकिन उसका उठाव न होने के कारण बदबू तेजी से फैल रही है। यह स्थिति स्वच्छता के सिद्धांतों के विपरीत है, जहां डॉक्टरों द्वारा भी साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी जाती है। नेता नूनू यादव ने की चिंता व्यक्त जनशक्ति जनता दल के नेता नूनू यादव ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोसी प्रमंडल का यह प्रमुख अस्पताल है, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यादव ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन इसे सही तरीके से नहीं चला रहा है। नूनू यादव ने जिला प्रशासन और सिविल सर्जन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पूछा कि गंदगी के बीच मरीज कैसे स्वस्थ हो सकते हैं। सुपरवाइजर को सफाई कार्य शुरू करने का निर्देश इस संबंध में, सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक एसएस मेहता ने बताया कि जीविका के सुपरवाइजर को जल्द से जल्द सफाई कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने कहा जल्द कार्रवाई होगी। सहरसा सदर अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट का समय पर उठाव नहीं होने से परिसर में दुर्गंध फैल रही है। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जनशक्ति जनता दल के नेताओ ने सिविल सर्जन से सफाई करवाने की मांग की। अस्पताल में विशेषकर डिलीवरी वार्ड से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को एक जगह इकट्ठा किया जाता है, लेकिन उसका उठाव न होने के कारण बदबू तेजी से फैल रही है। यह स्थिति स्वच्छता के सिद्धांतों के विपरीत है, जहां डॉक्टरों द्वारा भी साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी जाती है। नेता नूनू यादव ने की चिंता व्यक्त जनशक्ति जनता दल के नेता नूनू यादव ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोसी प्रमंडल का यह प्रमुख अस्पताल है, जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यादव ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन इसे सही तरीके से नहीं चला रहा है। नूनू यादव ने जिला प्रशासन और सिविल सर्जन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पूछा कि गंदगी के बीच मरीज कैसे स्वस्थ हो सकते हैं। सुपरवाइजर को सफाई कार्य शुरू करने का निर्देश इस संबंध में, सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक एसएस मेहता ने बताया कि जीविका के सुपरवाइजर को जल्द से जल्द सफाई कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने कहा जल्द कार्रवाई होगी।


