नोएडा एयरपोर्ट को मिल सकती है कंडीशनल एनओसी:इस बेस पर मिल सकता है डीजीसीए लाइसेंस, काम पूरा होते ही उड़ेगी कामर्शियल फ्लाइट

नोएडा एयरपोर्ट को मिल सकती है कंडीशनल एनओसी:इस बेस पर मिल सकता है डीजीसीए लाइसेंस, काम पूरा होते ही उड़ेगी कामर्शियल फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। अब तय समय में शेष मानकों को पूरा करने की शर्त पर कंडीशनल एनओसी जारी किया जा सकता है। जिसके बाद उद्घाटन किया जा सकता है। हालांकि कॉमर्शियल फ्लाइट की उड़ान तभी भर सकती है जब काम पूरी तरह से हो जाएगा। बकास को मिली थी 25 कमियां
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) ने पहले 25 सुरक्षा कार्यों की कमी पर आपत्तियां दर्ज की थीं। इनमें सीसीटीवी, चारदीवारी के पास वॉच टावर, कुछ सुरक्षा उपकरणों को बदलने समेत कई पाइंट शामिल थे। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इनमें से अधिकांश कार्य पूरे कर लिए हैं। जबकि शेष कार्यों पर काम जारी है। जनवरी में बकास की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। तय समय पर काम पूरा करे
अब तय समय में शेष मानकों को पूरा करने की शर्त पर कंडीशनल एनओसी जारी किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक यह सर्टिफिकेट केवल उद्घाटन के लिए मान्य होगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को एक सेल्फ अटैच प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बाद ही डीजीसीए लाइसेंस जारी करेगा और कॉमर्शियल फ्लाइटें की अनुमति मिलेगी। फरवरी में हो सकता है उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि 15 जनवरी के बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंडीशनल एनओसी मिलने के बाद फरवरी में उद्घाटन किया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *