5 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं:बिहार में 38 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, गया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंचा

5 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं:बिहार में 38 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, गया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंचा

बिहार में नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे के बीच हुई है। ठंडी पछुआ हवा चलने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (1 जनवरी) को प्रदेश के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। सड़कों, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर साफ दिख रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदेश के 10 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 10 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरा का असर थोड़ा कम दिखेगा। लेकिन ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। वहीं, 28 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में कोहरे का असर ज्यादा दिखेगा। धूप के बावजूद क्यों बढ़ रही ठंड? मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, जहां-जहां धूप निकल रही है, वहां भी ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। दरअसल, साफ आसमान होने पर धरती की सतह से गर्मी तेजी से आकाश में चली जाती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में रेडिएशनल कूलिंग कहा जाता है। इसकी वजह से रात और सुबह का तापमान और नीचे चला जाता है। यही वजह है कि दक्षिणी बिहार में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी हुई है। जानिए अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 जनवरी तक राज्य में ठंड का असर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि 6 जनवरी से ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे में भी कमी आएगी। पटना का मौसम कैसा रहेगा? राजधानी पटना में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी कम हो सकती है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवा के कारण ठंड अधिक महसूस की जाएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। बिहार में नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे के बीच हुई है। ठंडी पछुआ हवा चलने के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (1 जनवरी) को प्रदेश के सभी 38 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। सड़कों, रेल और हवाई यातायात पर भी कोहरे का असर साफ दिख रहा है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदेश के 10 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 10 जिलों में हल्के कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरा का असर थोड़ा कम दिखेगा। लेकिन ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी। वहीं, 28 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में कोहरे का असर ज्यादा दिखेगा। धूप के बावजूद क्यों बढ़ रही ठंड? मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, जहां-जहां धूप निकल रही है, वहां भी ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। दरअसल, साफ आसमान होने पर धरती की सतह से गर्मी तेजी से आकाश में चली जाती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में रेडिएशनल कूलिंग कहा जाता है। इसकी वजह से रात और सुबह का तापमान और नीचे चला जाता है। यही वजह है कि दक्षिणी बिहार में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी हुई है। जानिए अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 जनवरी तक राज्य में ठंड का असर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि 6 जनवरी से ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे में भी कमी आएगी। पटना का मौसम कैसा रहेगा? राजधानी पटना में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी कम हो सकती है। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवा के कारण ठंड अधिक महसूस की जाएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *