कैमूर की 4 विधानसभा सीटों पर कल मतदान:1484 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने पूरी की तैयारी

कैमूर की 4 विधानसभा सीटों पर कल मतदान:1484 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने पूरी की तैयारी

कैमूर की 4 विधानसभा सीटों रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर में 11 नवंबर को मतदान होगा। जिले में कुल 1484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मतदान कर्मियों को सामग्री वितरित करने के लिए दो डिस्पैच सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ और महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनिया शामिल हैं। इन केंद्रों से मतदान कर्मियों को VVPAT और EVM मशीन सहित सभी आवश्यक सामग्री देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। केंद्रीय बल की 63 कंपनियां और 1369 कॉन्स्टेबल तैनात कैमूर के जिलाधिकारी (DM) सुनील कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जिले में केवल स्थानीय मतदाता ही रहेंगे, जबकि बाहरी लोगों को क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी होटलों और लॉज की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि 1484 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल की 63 कंपनियां और 1369 कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं। बिहार की सीमाओं से सटे अन्य राज्यों के बॉर्डर को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे मतदान के समय की बात करें तो, तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं, चैनपुर विधानसभा में मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैमूर की 4 विधानसभा सीटों रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर में 11 नवंबर को मतदान होगा। जिले में कुल 1484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन, केंद्रीय पुलिस बल और स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मतदान कर्मियों को सामग्री वितरित करने के लिए दो डिस्पैच सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ और महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनिया शामिल हैं। इन केंद्रों से मतदान कर्मियों को VVPAT और EVM मशीन सहित सभी आवश्यक सामग्री देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। केंद्रीय बल की 63 कंपनियां और 1369 कॉन्स्टेबल तैनात कैमूर के जिलाधिकारी (DM) सुनील कुमार ने निर्देश दिए हैं कि जिले में केवल स्थानीय मतदाता ही रहेंगे, जबकि बाहरी लोगों को क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी होटलों और लॉज की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि 1484 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल की 63 कंपनियां और 1369 कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं। बिहार की सीमाओं से सटे अन्य राज्यों के बॉर्डर को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे मतदान के समय की बात करें तो, तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं, चैनपुर विधानसभा में मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *