The Hundred 2026 ऑक्शन में इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा, पढ़ें अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

The Hundred 2026 ऑक्शन में इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा, पढ़ें अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

The Hundred unsold players: सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को मेंस द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद को साइन किया है। जबकि शादाब खान और हारिस रऊफ समेत कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्‍ड रह गए हैं। 

The Hundred unsold players: इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड 2026 की नीलामी में गुरुवार को पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) की बड़ी बोली लगाकर खरीदा। सनराइजर्स लीड्स सन ग्रुप के मालिकाना हक वाली फ्रैंचाइजी है, जिसके मालिक कलानिधि मारन हैं। द हंड्रेड के ऑक्शन में सनराइजर्स की सीईओ काव्या मारन भी मौजूद थीं। उनकी ओर से अबरार को खरीदा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, इस ऑक्‍शन में शादाब खान, डेरिल मिचेल समेत कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्‍ड रह गए। आइये ऑक्‍शन नहीं बिकने वाले प्‍लेयर्स की लिस्‍ट पर एक नजर डालते हैं।

काव्‍या मारन को किया जा रहा ट्रोल

बता दें कि लंबे समय बाद ऐसा हुआ जब आईपीएल से संबंधित किसी फ्रैंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को ऑक्‍शन में खरीदा है। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद अबरार अहमद का सनराइजर्स द्वारा खरीदा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काव्‍या मारन को ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें कि 2008 के बाद से पाकिस्तान के प्‍लेयर्स को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं है। SA20 और ILT20 में भी आईपीएल मालिकों की फ्रैंचाइजी ने पाकिस्तानी प्‍लेयर्स को नहीं खरीदा है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी सन ग्रुप की टीम

बता दें कि सन ग्रुप सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसए20) टीमें भी चलाता है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से बचेंगी और गुरुवार की नीलामी के शुरुआती स्टेज में भी यही उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सनराइजर्स लीड्स के कोच हैं डेनियल विटोरी

सनराइजर्स लीड्स ने नीलामी के शुरुआती चरण में रयान रिकेल्टन, जैक क्रॉली, मैट पॉट्स और डैन लॉरेंस को भी टीम में शामिल किया। टीम में पहले से ही ब्रायडन कार्स, मिचेल मार्श और नाथन एलिस मौजूद हैं। इस टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि डेनियल विटोरी कोच की भूमिका संभाल रहे हैं। ‘द हंड्रेड 2026’ का नया सीजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में 34-34 मैच आयोजित किए जाएंगे।

The Hundred 2026 पुरुषों के ऑक्‍शन में अनसोल्‍ड खिलाड़ी

ड‍ेेेरिल मिचेल – अनसोल्‍ड

हारिस रऊफ – अनसोल्‍ड

टिम सेफर्ट – अनसोल्‍ड

शादाब खान – अनसोल्‍ड

अजमतुल्‍लाह उमरजई – अनसोल्‍ड

रिशाद होसेन – अनसोल्‍ड

अकील होसेन – अनसोल्‍ड

सैम अयूब – अनसोल्‍ड

केशव महाराज – अनसोल्‍ड

जॉर्डन क्‍लर्क – अनसोल्‍ड

मैथ्‍यू फिशर – अनसोल्‍ड

एनेरुइन डॉनल्‍ड – अनसोल्‍ड

जेवियर बार्टलेट – अनसोल्‍ड

जेसन बेहरेनड्रफ – अनसोल्‍ड

टोबियास अलबर्ट – अनसोल्‍ड

सिकंदर रजा- अनसोल्‍ड

डेविड मालन – अनसोल्‍ड

एनरिक नॉर्टजे – अनसोल्‍ड

फाफ डु प्लेसिस – अनसोल्‍ड

सैम कुक – अनसोल्‍ड

लुंगी एनगिडी – अनसोल्‍ड

वानिंदु हसरंगा – अनसोल्‍ड

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *