बक्सर में गणतंत्र दिवस पर भारी गाड़ियों की नो एंट्री:अहले सुबह 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

बक्सर में गणतंत्र दिवस पर भारी गाड़ियों की नो एंट्री:अहले सुबह 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

बक्सर में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शांतिपूर्ण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 26 जनवरी को सुबह 2 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय किला मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह और परेड को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की संभावना को रोकना है। इस अवधि में कुछ प्रमुख मार्गों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। थाना चौक और नाथ बाबा पुल के बीच भी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध जारी आदेश के मुताबिक, नाथ बाबा मंदिर रोड पुल के पास और पुलिस चौकी (नाथ बाबा पुल के उत्तरी छोर) के पास सभी प्रकार के गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त, थाना चौक और नाथ बाबा पुल के बीच भी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चार पहिया और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। गोलंबर से आने वाले वाहन बाईपास होते हुए ज्योति चौक – रेलवे स्टेशन मार्ग से इटाढ़ी मार्ग का उपयोग करेंगे। चौसा की ओर जाने वाले वाहन ज्योति चौक, आईटीआई रोड होते हुए मठिया मोड़ के रास्ते आगे बढ़ेंगे। रात 10 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी ज्योति चौक, आईटीआई रोड होते हुए नाथ बाबा नहर के रास्ते ज्योति चौक तक आवाजाही जारी रहेगी। थाना चौक से आने वाले वाहन नाथ बाबा पुल की ओर न जाकर ज्योति चौक – अंबेडकर चौक – बाजार समिति रोड होते हुए मठिया मोड़ की ओर भेजे जाएंगे। इसी प्रकार, पुलिस चौकी से आने वाले वाहन भी ज्योति चौक – अंबेडकर चौक – बाजार समिति – मठिया मोड़ मार्ग से गुजरेंगे। शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को बाहरी मार्गों पर ही रोका जाएगा। उन्हें रात 10 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस के पास केवल सरकारी वाहनों की पार्किंग की अनुमति होगी। केवल सरकारी वाहनों को पार्क करने की अनुमति होगी DAV मोड़ से आगे ITI मैदान रोड किनारे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किला मैदान के पीछे केवल सरकारी वाहनों को पार्क करने की अनुमति होगी। जबकि ज्योति चौक और थाना चौक के बीच सिर्फ दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें, पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें और समय से पहले अपने गंतव्य की योजना बनाएं, ताकि गणतंत्र दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। बक्सर में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शांतिपूर्ण और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 26 जनवरी को सुबह 2 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय किला मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह और परेड को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की संभावना को रोकना है। इस अवधि में कुछ प्रमुख मार्गों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। थाना चौक और नाथ बाबा पुल के बीच भी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध जारी आदेश के मुताबिक, नाथ बाबा मंदिर रोड पुल के पास और पुलिस चौकी (नाथ बाबा पुल के उत्तरी छोर) के पास सभी प्रकार के गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त, थाना चौक और नाथ बाबा पुल के बीच भी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चार पहिया और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। गोलंबर से आने वाले वाहन बाईपास होते हुए ज्योति चौक – रेलवे स्टेशन मार्ग से इटाढ़ी मार्ग का उपयोग करेंगे। चौसा की ओर जाने वाले वाहन ज्योति चौक, आईटीआई रोड होते हुए मठिया मोड़ के रास्ते आगे बढ़ेंगे। रात 10 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी ज्योति चौक, आईटीआई रोड होते हुए नाथ बाबा नहर के रास्ते ज्योति चौक तक आवाजाही जारी रहेगी। थाना चौक से आने वाले वाहन नाथ बाबा पुल की ओर न जाकर ज्योति चौक – अंबेडकर चौक – बाजार समिति रोड होते हुए मठिया मोड़ की ओर भेजे जाएंगे। इसी प्रकार, पुलिस चौकी से आने वाले वाहन भी ज्योति चौक – अंबेडकर चौक – बाजार समिति – मठिया मोड़ मार्ग से गुजरेंगे। शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को बाहरी मार्गों पर ही रोका जाएगा। उन्हें रात 10 बजे के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस के पास केवल सरकारी वाहनों की पार्किंग की अनुमति होगी। केवल सरकारी वाहनों को पार्क करने की अनुमति होगी DAV मोड़ से आगे ITI मैदान रोड किनारे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किला मैदान के पीछे केवल सरकारी वाहनों को पार्क करने की अनुमति होगी। जबकि ज्योति चौक और थाना चौक के बीच सिर्फ दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें, पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें और समय से पहले अपने गंतव्य की योजना बनाएं, ताकि गणतंत्र दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *