नालंदा जिला प्रशासन चैती दुर्गा पूजा, छठ महापर्व, रामनवमी और महावीर जयंती को लेकर अलर्ट मोड में हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए बिहारशरीफ शहर के लिए विशेष यातायात नियंत्रण प्लान लागू किया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश के तहत 31 मार्च 2026 तक शहर की सड़कों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेंगे। नए रूट चार्ट के अनुसार, बरबीघा और शेखपुरा की ओर से पटना जाने वाली सवारी बसें अब शहर के अंदर न आकर नकटपुरा बाईपास से सोहसराय हॉल्ट और मोड़ा पचासा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। इसी प्रकार, बरबीघा और अस्थावां से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन, मिनी बस और ट्रैक्टरों को आदर्श हाई स्कूल के सामने स्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही सीमित कर दिया गया है। रहुई की तरफ से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को नेशनल हाई स्कूल, शेखाना से पहले ही रोक दिया जाएगा, जिससे शहर के मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। विशेष निर्देश जारी किए गए हैं बख्तियारपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पचासा मोड़ से बाईपास की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि 17 नंबर चौक और सोहसराय बाजार की तरफ व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रशासन ने राजगीर और नवादा की ओर से आने वाली बसों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। राजगीर की ओर से आने वाले वाहन कारगिल बस स्टैंड तक ही आ सकेंगे, जिसे अस्थाई सरकारी बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाएगा। पटना जाने वाली सरकारी बसें भी कारगिल बस स्टैंड में पार्किंग करेंगी और बाईपास के रास्ते ही आवाजाही करेंगी। शहर के आंतरिक हिस्सों में स्थित सरकारी बस स्टैंड में किसी भी बस के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 18 जगहों पर बैरियर लगाए गए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 17 नंबर लघु सिंचाई कार्यालय, सोगरा कॉलेज मैदान, बाजार समिति और नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना के मैदान में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, भीड़ नियंत्रण के लिए किसान कॉलेज, सोहसराय, कटहल टोला मोड़, और बड़ी दरगाह टीओपी सहित कुल 18 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। ताकि शोभा यात्रा और त्योहार के दौरान यातायात निर्बाध बना रहे। नालंदा जिला प्रशासन चैती दुर्गा पूजा, छठ महापर्व, रामनवमी और महावीर जयंती को लेकर अलर्ट मोड में हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए बिहारशरीफ शहर के लिए विशेष यातायात नियंत्रण प्लान लागू किया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश के तहत 31 मार्च 2026 तक शहर की सड़कों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेंगे। नए रूट चार्ट के अनुसार, बरबीघा और शेखपुरा की ओर से पटना जाने वाली सवारी बसें अब शहर के अंदर न आकर नकटपुरा बाईपास से सोहसराय हॉल्ट और मोड़ा पचासा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। इसी प्रकार, बरबीघा और अस्थावां से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन, मिनी बस और ट्रैक्टरों को आदर्श हाई स्कूल के सामने स्थित बरबीघा बस स्टैंड तक ही सीमित कर दिया गया है। रहुई की तरफ से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को नेशनल हाई स्कूल, शेखाना से पहले ही रोक दिया जाएगा, जिससे शहर के मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। विशेष निर्देश जारी किए गए हैं बख्तियारपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पचासा मोड़ से बाईपास की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि 17 नंबर चौक और सोहसराय बाजार की तरफ व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रशासन ने राजगीर और नवादा की ओर से आने वाली बसों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। राजगीर की ओर से आने वाले वाहन कारगिल बस स्टैंड तक ही आ सकेंगे, जिसे अस्थाई सरकारी बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाएगा। पटना जाने वाली सरकारी बसें भी कारगिल बस स्टैंड में पार्किंग करेंगी और बाईपास के रास्ते ही आवाजाही करेंगी। शहर के आंतरिक हिस्सों में स्थित सरकारी बस स्टैंड में किसी भी बस के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 18 जगहों पर बैरियर लगाए गए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 17 नंबर लघु सिंचाई कार्यालय, सोगरा कॉलेज मैदान, बाजार समिति और नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना के मैदान में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, भीड़ नियंत्रण के लिए किसान कॉलेज, सोहसराय, कटहल टोला मोड़, और बड़ी दरगाह टीओपी सहित कुल 18 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। ताकि शोभा यात्रा और त्योहार के दौरान यातायात निर्बाध बना रहे।


