होली पर बरेली में भारी वाहनों की नो-एंट्री:बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार रात तक रहेगा प्रतिबंध, ट्रैफिक पुलिस ने की व्यवस्था

होली पर बरेली में भारी वाहनों की नो-एंट्री:बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार रात तक रहेगा प्रतिबंध, ट्रैफिक पुलिस ने की व्यवस्था

बरेली में होली के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बुधवार सुबह 10 बजे से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक शहर की सीमाओं में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने त्योहार के दौरान सुचारु व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सभी एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि कोई भी ट्रक या अन्य भारी वाहन शहर में प्रवेश न कर सके। हालांकि, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इन स्थानों पर रहेगी सख्ती: परसाखेड़ा रोड, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रजऊ परसपुर तिराहा, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। विभिन्न शहरों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत से बदायूं जाने वाले वाहन झुमका तिराहा से बड़ा बाइपास होते हुए फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और दातागंज मार्ग का उपयोग करेंगे। लखनऊ रूट के वाहन बड़ा बाइपास, झुमका, बिलवा और विलयधाम से आगे बढ़ेंगे। वहीं, लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फरीदपुर और रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए बाइपास का सहारा लेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को देवचरा, दातागंज और फतेहगंज पूर्वी के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंचने की अनुमति होगी। रोडवेज बसों के लिए सेटेलाइट बस अड्डा और मिनी बाइपास से संबंधित अलग व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *