यमुनानगर नहर में लापता सगे भाइयों का नहीं लगा सुराग:गोताखोर आज फिर से चलाएंगे सर्च ऑपरेशन, पूजा सामग्री विसर्जित करने आए थे

यमुनानगर नहर में लापता सगे भाइयों का नहीं लगा सुराग:गोताखोर आज फिर से चलाएंगे सर्च ऑपरेशन, पूजा सामग्री विसर्जित करने आए थे

यमुनानगर जिले के बुड़िया क्षेत्र स्थित पश्चिम यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार नहर में उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। गोताखोरों की टीम पश्चिमी यमुना नहर में करीब 4 से 5 किलोमीटर क्षेत्र तक सर्च अभियान चला चुकी है। दोनों भाईयों की तलाश में आज फिर से गोताखोर नहर में उतरेंगे। उधर परिजन रातभर से नहर पर पहरा दे रहे हैं और किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नहर किनारे मिली थी बाइक व चप्पल लापता युवकों की पहचान भगवानगढ़ निवासी उदय (24) और आर्यन (18) पुत्र विनोद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई मंगलवार शाम पूजा सामग्री विसर्जित करने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार ने आसपास काफी तलाश की, परंतु उनका कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह खोजबीन के दौरान बुड़िया के पास पश्चिम यमुना नहर किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली और पास ही चप्पल पड़ी थी। इससे दोनों के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही बुडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद से मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई उदय नाई की दुकान पर काम करता था, जबकि छोटा भाई आर्यन दिहाड़ी मजदूरी करता था। फिलहाल पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *