नित्यानंद राय बोले- UT की योजना तथ्य से परे:पप्पू यादव की ट्वीट गंभीरता से ना लें, पूर्णिया सांसद बोले- बीजेपी साजिश रच रही

नित्यानंद राय बोले- UT की योजना तथ्य से परे:पप्पू यादव की ट्वीट गंभीरता से ना लें, पूर्णिया सांसद बोले- बीजेपी साजिश रच रही

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है और ये दावे तथ्यों से परे हैं। भारत सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पूरी तरह तथ्य से परे है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।” उन्होंने लोगों से पप्पू यादव के ट्वीट को गंभीरता से न लेने की अपील भी की। पप्पू यादव की पोस्ट भड़का विवाद
यह बयान पूर्णिया से स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव के हालिया दावे के जवाब में आया है। पप्पू यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था कि भाजपा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर और बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है। विश्वास न करने की अपील की गई
पप्पू यादव के अनुसार, इस प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेश में बिहार के सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया जैसे जिले शामिल होंगे। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज और दिनाजपुर जैसे जिलों को भी इसमें शामिल करने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिक दांव बताया था। हालांकि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इन दावों को भ्रामक और निराधार बताया है। उनके इस बयान से इन अफवाहों पर विराम लगने की उम्मीद है, और लोगों से ऐसी बातों पर विश्वास न करने की अपील की गई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है और ये दावे तथ्यों से परे हैं। भारत सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पूरी तरह तथ्य से परे है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।” उन्होंने लोगों से पप्पू यादव के ट्वीट को गंभीरता से न लेने की अपील भी की। पप्पू यादव की पोस्ट भड़का विवाद
यह बयान पूर्णिया से स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव के हालिया दावे के जवाब में आया है। पप्पू यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था कि भाजपा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर और बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है। विश्वास न करने की अपील की गई
पप्पू यादव के अनुसार, इस प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेश में बिहार के सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया जैसे जिले शामिल होंगे। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज और दिनाजपुर जैसे जिलों को भी इसमें शामिल करने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़ा एक बड़ा राजनीतिक दांव बताया था। हालांकि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इन दावों को भ्रामक और निराधार बताया है। उनके इस बयान से इन अफवाहों पर विराम लगने की उम्मीद है, और लोगों से ऐसी बातों पर विश्वास न करने की अपील की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *