नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए::तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; रोहिणी का पोस्ट-चाचा बिहार से तड़ीपार किए गए

नीतीश का MLC पद से इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए::तेजस्वी बोले- BJP ने दबाव में इस्तीफा दिलवाया; रोहिणी का पोस्ट-चाचा बिहार से तड़ीपार किए गए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। 20 साल सदन में रहने के बाद उन्होंने 29 शब्दों में बिहार विधान परिषद को अलविदा कह दिया। सूत्रों के मुताबिक, सीएम नीतीश 14 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार जैसा देश में दूसरा कोई नहीं हो सकता है। वे प्रदेश के अभिभावक हैं।’ वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बीजेपी ने मुख्यमंत्री से दबाव में इस्तीफा दिलवाया है।’ प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार सीएम बने रह सकते हैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है। अशोक चौधरी बोले- नीतीश जैसा नेता देश में दूसरा नहीं नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘लंबे समय से मैं उनके साथ हाउस में हूं। कोविड आया तो मैं उनसे ज्यादा क्लोज हुआ। वो बड़े नेता हैं। सम्मानित व्यक्ति हैं। प्रदेश के अभिभावक हैं। उनके काम करने का तरीका, विरोधियों के प्रति भी सम्मान रखना, स्नेह रखना। उनके व्यक्तिगत काम की भी चिंता करना। इस देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है।’ मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट सीएम नीतीश के साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार BJP के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंप दिया है। नितिन नवीन ने कल असम जाने से पहले अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा था। इस्तीफे के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं, जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है, उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है। जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है, जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’ अब पढ़िए नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी ने क्या कहा तेजस्वी ने कहा, ‘बिना नीतीश जी की मर्जी से दबाव में फैसला लिया गया है। बिहार में बीजेपी के लोगों ने नीतीश जी को तो ठगा ही साथ ही साथ बिहार की जनता को ठगने का काम किया। हम शुरू से कहते थे NDA की सरकार आई तो नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वही हुआ भी। चुनाव में इन लोगों ने जो गनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था। महिलाओं से वादा किया कि 2 लाख रुपए देंगे। वो कब मिलेंगे पता नहीं। बिहार में देश से सबसे महंगी बिजली है। सरकार ने फिर रेट बढ़ाए हैं। ये ठगों की सरकार है।’ रोहिणी बोलीं-चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार बिहार विधान परिषद के सदस्य से सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा मंजूर हो गया। नीतीश के इस्तीफे के बाद लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा है कि, बिहार में बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ संपन्न हो गया। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी ने उनका इस्तीफा ले लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। 20 साल सदन में रहने के बाद उन्होंने 29 शब्दों में बिहार विधान परिषद को अलविदा कह दिया। सूत्रों के मुताबिक, सीएम नीतीश 14 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार जैसा देश में दूसरा कोई नहीं हो सकता है। वे प्रदेश के अभिभावक हैं।’ वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बीजेपी ने मुख्यमंत्री से दबाव में इस्तीफा दिलवाया है।’ प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार सीएम बने रह सकते हैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है। अशोक चौधरी बोले- नीतीश जैसा नेता देश में दूसरा नहीं नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘लंबे समय से मैं उनके साथ हाउस में हूं। कोविड आया तो मैं उनसे ज्यादा क्लोज हुआ। वो बड़े नेता हैं। सम्मानित व्यक्ति हैं। प्रदेश के अभिभावक हैं। उनके काम करने का तरीका, विरोधियों के प्रति भी सम्मान रखना, स्नेह रखना। उनके व्यक्तिगत काम की भी चिंता करना। इस देश में कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता है।’ मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट सीएम नीतीश के साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार BJP के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंप दिया है। नितिन नवीन ने कल असम जाने से पहले अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा था। इस्तीफे के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं, जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है, उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है। जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है, जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’ अब पढ़िए नीतीश के इस्तीफे पर तेजस्वी ने क्या कहा तेजस्वी ने कहा, ‘बिना नीतीश जी की मर्जी से दबाव में फैसला लिया गया है। बिहार में बीजेपी के लोगों ने नीतीश जी को तो ठगा ही साथ ही साथ बिहार की जनता को ठगने का काम किया। हम शुरू से कहते थे NDA की सरकार आई तो नीतीश मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वही हुआ भी। चुनाव में इन लोगों ने जो गनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था। महिलाओं से वादा किया कि 2 लाख रुपए देंगे। वो कब मिलेंगे पता नहीं। बिहार में देश से सबसे महंगी बिजली है। सरकार ने फिर रेट बढ़ाए हैं। ये ठगों की सरकार है।’ रोहिणी बोलीं-चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार बिहार विधान परिषद के सदस्य से सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा मंजूर हो गया। नीतीश के इस्तीफे के बाद लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा है कि, बिहार में बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ संपन्न हो गया। अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी ने उनका इस्तीफा ले लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *