बिहारशरीफ में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज:810 करोड़ की 226 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; सीएम जनसंवाद भी करेंगे

बिहारशरीफ में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज:810 करोड़ की 226 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास; सीएम जनसंवाद भी करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत आज बिहारशरीफ में रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बिहारशरीफ पहुंचेंगे। उनकी लैंडिंग के लिए नालंदा कॉलेज और सोगरा हाईस्कूल के मैदान में विशेष हेलीपैड तैयार किए गए हैं। नीतीश कुमार बिहारशरीफ में कुल 810 करोड़ की 226 अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे पुराना स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। नवनिर्मित फ्लाइओवर का उद्घाटन, रिवर फ्रंट निर्माणकार्य का निरीक्षण करेंगे हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पुराना रांची रोड की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां वे एलआईसी भवन से सोगरा कॉलेज मोड़ तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नवनिर्मित शानदार फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोसुक गांव के समीप पंचाने नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुराना स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से नीतीश कुमार 316 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुकी 110 योजनाओं का उद्घाटन, जबकि 494 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली 106 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनमें सरमेरा में बनने वाला कृषि अनुसंधान सह प्रशिक्षण केंद्र, विभिन्न नगर निकायों की विकास योजनाएं, कैला पंचायत सरकार भवन, स्मार्ट सिटी के तहत बने स्कूल, जीविका भवन और खेल मैदान शामिल है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे जनसभा के मुख्यमंत्री पुराना स्टेडियम परिसर में ही बनाए गए अत्याधुनिक अस्थायी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे। बुधवार को बक्सर और भोजपुर में थे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बुधवार को बक्सर और भोजपुर पहुंची थी। भोजपुर में सभा को संबोधित करते हुए CM ने लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर निशाना साधा। CM ने कहा, ‘आप लोगों को याद है ना उनके समय में क्या हाल था। लोग शाम में घर से निकलने से डरते थे। पढ़ाई, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। उन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया। बहुत बुरी स्थिति थी राज्य की। इसके बाद 2005 में हम लोगों की सरकार आई। आज देखिए बिहार में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों के लिए काम हो रहे हैं।’ इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी वो नीतीश जी के ही रास्ते पर चलेगी।’ CM की समृद्धि यात्रा की तस्वीरें… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत आज बिहारशरीफ में रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से बिहारशरीफ पहुंचेंगे। उनकी लैंडिंग के लिए नालंदा कॉलेज और सोगरा हाईस्कूल के मैदान में विशेष हेलीपैड तैयार किए गए हैं। नीतीश कुमार बिहारशरीफ में कुल 810 करोड़ की 226 अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे पुराना स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। नवनिर्मित फ्लाइओवर का उद्घाटन, रिवर फ्रंट निर्माणकार्य का निरीक्षण करेंगे हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पुराना रांची रोड की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां वे एलआईसी भवन से सोगरा कॉलेज मोड़ तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नवनिर्मित शानदार फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कोसुक गांव के समीप पंचाने नदी पर बन रहे रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुराना स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से नीतीश कुमार 316 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुकी 110 योजनाओं का उद्घाटन, जबकि 494 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाली 106 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनमें सरमेरा में बनने वाला कृषि अनुसंधान सह प्रशिक्षण केंद्र, विभिन्न नगर निकायों की विकास योजनाएं, कैला पंचायत सरकार भवन, स्मार्ट सिटी के तहत बने स्कूल, जीविका भवन और खेल मैदान शामिल है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे जनसभा के मुख्यमंत्री पुराना स्टेडियम परिसर में ही बनाए गए अत्याधुनिक अस्थायी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे। बुधवार को बक्सर और भोजपुर में थे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बुधवार को बक्सर और भोजपुर पहुंची थी। भोजपुर में सभा को संबोधित करते हुए CM ने लालू यादव का नाम लिए बिना उनके कार्यकाल पर निशाना साधा। CM ने कहा, ‘आप लोगों को याद है ना उनके समय में क्या हाल था। लोग शाम में घर से निकलने से डरते थे। पढ़ाई, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। उन लोगों ने किसी के लिए कोई काम नहीं किया। बहुत बुरी स्थिति थी राज्य की। इसके बाद 2005 में हम लोगों की सरकार आई। आज देखिए बिहार में कानून का राज है। सभी क्षेत्रों के लिए काम हो रहे हैं।’ इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी वो नीतीश जी के ही रास्ते पर चलेगी।’ CM की समृद्धि यात्रा की तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *