नीतीश कुमार नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण:ऑक्सीजन, इथेनॉल प्लांट और वन्यजीव केंद्र का लेंगे जायजा, गंगा पुल का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

नीतीश कुमार नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण:ऑक्सीजन, इथेनॉल प्लांट और वन्यजीव केंद्र का लेंगे जायजा, गंगा पुल का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर जिले के नवानगर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और विशेष सुरक्षा दस्ता को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे के करीब हेलिकॉप्टर से नवानगर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां उनके करीब 25 मिनट रुकने का कार्यक्रम तय है। आगमन के साथ ही वे सीधे नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे, जहां नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट, एथेनॉल प्लांट, वरुण बेवरेज पेप्सिको बॉटलिंग यूनिट सहित कई इकाइयों की प्रगति का जायजा लेंगे। अधिकारियों से परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री वन्य जीव बचाव केंद्र का निरीक्षण करेंगे, जहां जंगली जानवरों के संरक्षण और देखरेख की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। गंगा नदी पर बन रहे पुल का एरियल सर्वे नवानगर निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर बक्सर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना होंगे और CM आवास पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की चौकन्नी नजर बनी हुई है। DM विद्यानंद सिंह और SP शुभम आर्य ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। जगह–जगह बैरियर, नाकेबंदी और चेकिंग प्वाइंट बनाए गए।स्थानीय पुलिस, QRT टीम और ATS की मदद से तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू है। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जा रही है। नवानगर को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम सरकार नवानगर को बक्सर का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। BIADA की लगभग 150 एकड़ भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। SEZ मुख्यालय के निर्माण पर 102 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। कम से कम 10 हजार रोजगार के अवसर प्रत्यक्ष रूप से मिलेंगे और युवा उद्यमियों को बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री का यह दौरा नवानगर में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। बक्सरवासी इस औद्योगिक क्रांति की उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बक्सर जिले के नवानगर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और विशेष सुरक्षा दस्ता को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे के करीब हेलिकॉप्टर से नवानगर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां उनके करीब 25 मिनट रुकने का कार्यक्रम तय है। आगमन के साथ ही वे सीधे नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे, जहां नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट, एथेनॉल प्लांट, वरुण बेवरेज पेप्सिको बॉटलिंग यूनिट सहित कई इकाइयों की प्रगति का जायजा लेंगे। अधिकारियों से परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री वन्य जीव बचाव केंद्र का निरीक्षण करेंगे, जहां जंगली जानवरों के संरक्षण और देखरेख की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। गंगा नदी पर बन रहे पुल का एरियल सर्वे नवानगर निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर बक्सर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना होंगे और CM आवास पहुंचेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की चौकन्नी नजर बनी हुई है। DM विद्यानंद सिंह और SP शुभम आर्य ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। जगह–जगह बैरियर, नाकेबंदी और चेकिंग प्वाइंट बनाए गए।स्थानीय पुलिस, QRT टीम और ATS की मदद से तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था लागू है। कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जा रही है। नवानगर को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम सरकार नवानगर को बक्सर का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। BIADA की लगभग 150 एकड़ भूमि पहले ही आवंटित की जा चुकी है। SEZ मुख्यालय के निर्माण पर 102 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। कम से कम 10 हजार रोजगार के अवसर प्रत्यक्ष रूप से मिलेंगे और युवा उद्यमियों को बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री का यह दौरा नवानगर में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। बक्सरवासी इस औद्योगिक क्रांति की उम्मीद के साथ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *