नीतीश के पास सिर्फ सामान्य प्रशासन विभाग:गृह विभाग संभालेंगे सम्राट चौधरी, JDU कोटे के मंत्री को मिला फाइनेंस, रामकृपाल यादव के पास कृषि

नीतीश के पास सिर्फ सामान्य प्रशासन विभाग:गृह विभाग संभालेंगे सम्राट चौधरी, JDU कोटे के मंत्री को मिला फाइनेंस, रामकृपाल यादव के पास कृषि

नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। BJP ने वित्त विभाग JDU को दिया है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। इसके साथ ही मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है। दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। बता दें कि, 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी। शपथ लेने 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ है। मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट सम्राट चौधरी के हाथ में क्या रहेगा CM हाउस में नेताओं का मंथन चला शुक्रवार की सुबह बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट लेकर सम्राट चौधरी CM हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। इसके बाद जदयू की ओर से किन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलने हैं, इस पर नीतीश कुमार के साथ सभी बड़े नेताओं की अहम बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार करीब डेढ़ घंटे बैठक की और बीजेपी की ओर से मांगी गई विभागों पर चर्चा की। बैठक में ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। 5.15 बजे लिस्ट जारी कर दी गई। नीतीश मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया गया है। 20 साल बाद नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है। ये विभाग अब BJP के पास चला गया है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। BJP ने वित्त विभाग JDU को दिया है। बिजेंद्र यादव ऊर्जा के साथ वित्त विभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। इसके साथ ही मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग दिया गया है। HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का विभाग नहीं बदल गया। वे फिर से लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री होंगे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग के अलावा खान एवं भू-तत्व विभाग मिला है। हालांकि इनसे कृषि विभाग लेकर बीजेपी कोटे से मंत्री बने रामकृपाल यादव को दिया गया है। दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार देर शाम 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। बता दें कि, 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्रियों ने शपथ ली थी। शपथ लेने 24 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ है। मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट सम्राट चौधरी के हाथ में क्या रहेगा CM हाउस में नेताओं का मंथन चला शुक्रवार की सुबह बीजेपी के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट लेकर सम्राट चौधरी CM हाउस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। इसके बाद जदयू की ओर से किन मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलने हैं, इस पर नीतीश कुमार के साथ सभी बड़े नेताओं की अहम बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार करीब डेढ़ घंटे बैठक की और बीजेपी की ओर से मांगी गई विभागों पर चर्चा की। बैठक में ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे। 5.15 बजे लिस्ट जारी कर दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *