मुकेश सहनी के करीबी नीतीश कुमार द्विवेदी ने अपना संगठन बनाया है। उन्होंने ‘नौजवानों की आवाज’ सामाजिक संगठन की घोषणा की है। आज उन्होंने पहली बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्विवेदी ने की। वह बिहार के 38 जिलों मे 19 महीनों की यात्रा पर निकलेंगे। वह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने पहले भी VIP से बागी होकर महराजगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। अब अपने संगठन के माध्यम से नौजवानों की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेंगे। चार अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया इस दौरान संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया, ताकि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यवस्थित और सशक्त तरीके से काम किया जा सके। राष्ट्रीय नीतीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के नौजवानों की समस्याओं को सामने लाना तथा उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना है। बिहार के विभिन्न जिलों में घूमकर युवाओं से सीधा संवाद करेगी उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान जब मैं यात्रा कर रहा था तो उस वक्त मैं करीब एक लाख लोगों से डायरेक्ट मिला, जहां मुझे युवाओं की जमीनी हकीकत जानने को मिली। इस दौरान मैं 10 दिन तक घर नहीं गया, जहां जगह मिलता था, वहां सो जाता था। बताया कि आने वाले दिनों में संगठन की टीम बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी और वहां युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और अन्य सामाजिक समस्याओं को समझते हुए संबंधित विभागों और प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने का काम करेगी। मुकेश सहनी के करीबी नीतीश कुमार द्विवेदी ने अपना संगठन बनाया है। उन्होंने ‘नौजवानों की आवाज’ सामाजिक संगठन की घोषणा की है। आज उन्होंने पहली बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्विवेदी ने की। वह बिहार के 38 जिलों मे 19 महीनों की यात्रा पर निकलेंगे। वह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने पहले भी VIP से बागी होकर महराजगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। अब अपने संगठन के माध्यम से नौजवानों की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेंगे। चार अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया इस दौरान संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार अलग-अलग प्रकोष्ठों का गठन किया गया, ताकि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर व्यवस्थित और सशक्त तरीके से काम किया जा सके। राष्ट्रीय नीतीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के नौजवानों की समस्याओं को सामने लाना तथा उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना है। बिहार के विभिन्न जिलों में घूमकर युवाओं से सीधा संवाद करेगी उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान जब मैं यात्रा कर रहा था तो उस वक्त मैं करीब एक लाख लोगों से डायरेक्ट मिला, जहां मुझे युवाओं की जमीनी हकीकत जानने को मिली। इस दौरान मैं 10 दिन तक घर नहीं गया, जहां जगह मिलता था, वहां सो जाता था। बताया कि आने वाले दिनों में संगठन की टीम बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी और वहां युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और अन्य सामाजिक समस्याओं को समझते हुए संबंधित विभागों और प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने का काम करेगी।


