मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कालिदास रंगालय में चल रहे नए भवन के निर्माण का जायजा लिया। गांधी मैदान के दक्षिणी-पूर्वी छोर पर स्थित कालिदास रंगालय को बिहार आर्ट थियेटर के नाम से भी जाना जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभागार, ग्रीन रूम, रंगमंच, प्रकाश व ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य निर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम ने कालिदास रंगालय के नए भवन के निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से और तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस रंगालय के उन्नयन कार्य का उद्देश्य कलाकारों को अत्याधुनिक सुविधाएं देना है। उन्हें आधुनिक प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सीएम ने कहा कि राज्य में नाटक और सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जा रहा है। कालिदास रंगालय का सौंदर्यीकरण इतना बेहतर होना चाहिए कि कलाकारों और दर्शकों को असुविधा न हो। परिसर के पुराने और जर्जर भाग को हटाकर परिसर को सुंदर बनाएं। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कालिदास रंगालय में चल रहे नए भवन के निर्माण का जायजा लिया। गांधी मैदान के दक्षिणी-पूर्वी छोर पर स्थित कालिदास रंगालय को बिहार आर्ट थियेटर के नाम से भी जाना जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभागार, ग्रीन रूम, रंगमंच, प्रकाश व ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य निर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम ने कालिदास रंगालय के नए भवन के निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से और तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस रंगालय के उन्नयन कार्य का उद्देश्य कलाकारों को अत्याधुनिक सुविधाएं देना है। उन्हें आधुनिक प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सीएम ने कहा कि राज्य में नाटक और सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जा रहा है। कालिदास रंगालय का सौंदर्यीकरण इतना बेहतर होना चाहिए कि कलाकारों और दर्शकों को असुविधा न हो। परिसर के पुराने और जर्जर भाग को हटाकर परिसर को सुंदर बनाएं। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।


