नितिन नवीन आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे:राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा की भूमिका होगी शुरू, बांकीपुर विस से 5 बार रहे विधायक

नितिन नवीन आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे:राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा की भूमिका होगी शुरू, बांकीपुर विस से 5 बार रहे विधायक

भाजपा के रार्ष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार की सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अब वे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधायक पद से इस्तीफा देंगे। बांकीपुर विधानसभा के पिछले 5 बार विधायक रहे हैं। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन अब पूरी तरह से राष्ट्रीय राजनीति और राज्यसभा की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की संभावना भी बन सकती है, जिस पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके नितिन नवीन बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पथ निर्माण विभाग मंत्री रहते हुए सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी पर जोर दिया। नगर विकास एवं आवास विभाग में शहरी विकास की कई योजनाओं को आगे बढ़ाया। शहरी बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर कई बड़े फैसले लिए। शहरों में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और नई योजनाओं की शुरुआत की। उनके कार्यकाल में कई सड़क परियोजनाएं, शहरी विकास योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े फैसले लिए गए, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिला।
संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ नितिन नवीन को संगठन और सरकार दोनों में संतुलन बनाकर काम करने वाला नेता माना जाता है। वे लंबे समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे हैं और पार्टी नेतृत्व का भरोसा हासिल करते रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बिहार की राजनीति में नया अध्याय नितिन नवीन का राज्यसभा जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार बीजेपी के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व भी मजबूत होगा। आज सुबह उनका इस्तीफा बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। भाजपा के रार्ष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार की सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अब वे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधायक पद से इस्तीफा देंगे। बांकीपुर विधानसभा के पिछले 5 बार विधायक रहे हैं। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन अब पूरी तरह से राष्ट्रीय राजनीति और राज्यसभा की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की संभावना भी बन सकती है, जिस पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके नितिन नवीन बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पथ निर्माण विभाग मंत्री रहते हुए सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी पर जोर दिया। नगर विकास एवं आवास विभाग में शहरी विकास की कई योजनाओं को आगे बढ़ाया। शहरी बुनियादी ढांचे के विस्तार को लेकर कई बड़े फैसले लिए। शहरों में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और नई योजनाओं की शुरुआत की। उनके कार्यकाल में कई सड़क परियोजनाएं, शहरी विकास योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े फैसले लिए गए, जिसका असर कई जिलों में देखने को मिला।
संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ नितिन नवीन को संगठन और सरकार दोनों में संतुलन बनाकर काम करने वाला नेता माना जाता है। वे लंबे समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे हैं और पार्टी नेतृत्व का भरोसा हासिल करते रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बिहार की राजनीति में नया अध्याय नितिन नवीन का राज्यसभा जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार बीजेपी के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व भी मजबूत होगा। आज सुबह उनका इस्तीफा बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *