रामनवमी पर नितिन नवीन करेंगे 52 शोभायात्राओं का सम्मान:लेजर लाइट्स से सजा डाक बंगला चौराहा, 25 फीट प्रतिमाएं, ड्रोन से पुष्पवर्षा; राज्यपाल-CM भी मौजूद रहेंगे

रामनवमी पर नितिन नवीन करेंगे 52 शोभायात्राओं का सम्मान:लेजर लाइट्स से सजा डाक बंगला चौराहा, 25 फीट प्रतिमाएं, ड्रोन से पुष्पवर्षा; राज्यपाल-CM भी मौजूद रहेंगे

पटना के डाक बंगला चौराहा पर आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा न केवल बिहार, बल्कि उत्तर भारत के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक बन चुकी है। वर्ष 2026 की रामनवमी के अवसर पर इस बार की तैयारियां पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन बतौर रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने वह कल रात ही पटना भी पहुंच गए है। रंग बिरंगी लाइटों से सजा डाक बंगला चौराहा रामनवमी की शोभायात्रा के स्वागत के लिए डाक बंगला चौराहा पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। पूरे क्षेत्र को दूधिया रोशनी और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। साथ ही बड़ा मंच बनाया गया है जिसपर नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित तमाम एनडीए के नेता मौजूद रहेंगे। प्रकाश सज्जा- पूरे चौराहे को ‘दुधिया रोशनी’ और ‘लेजर लाइट्स’ से कवर किया गया है। विशेष रूप से बड़ी इमारतों पर डिजिटल मैपिंग के जरिए भगवान राम के जीवन प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है। भव्य प्रतिमाएं- चौराहे के मुख्य केंद्र पर भगवान श्री राम, महादेव शिव और वीर हनुमान की 40 से 50 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन मूर्तियों को विशेष फाइबर और मिट्टी के मिश्रण से बनाया गया है। यह पहली बार है जब इतनी विशाल और सजीव दिखने वाली मूर्तियों का यहां समागम हुआ है। पुष्प वर्षा- ड्रोन के माध्यम से मुख्य मंच और शोभायात्राओं पर क्विंटल के हिसाब से गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा करने की योजना है। देखें डाक बंगला चौराहे पर तैयारियों की तस्वीरें… 52 शोभायात्रा को नितिन नवीन देंगे सम्मान पटना के विभिन्न कोनों (जैसे खाजपुरा, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, और चौक) से 52 बड़ी शोभायात्राएं डाक बंगला पहुंचेंगी। हर साल की तरह, नितिन नवीन और अन्य अतिथि विभिन्न अखाड़ों से आने वाली झांकियों के संचालकों को ‘पाग’ (पगड़ी) और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। इस बार झांकियों में अयोध्या के साधु-संतों के साथ-साथ दक्षिण भारत के वाद्य यंत्र वादक और बनारस के डमरू दल को भी आमंत्रित किया गया है। गंगा आरती टीम, मुंबई के प्रसिद्ध बैंड और झारखंड के नृत्य दल इस बार अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार डाक बंगला चौराहे और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख लोग जुटेंगे। 10 हाई-रिज़ॉल्यूशन ड्रोन भीड़ की निगरानी करेंगे सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा डाक बंगला चौराहे पर एक अस्थायी हाई-टेक कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूरे रूट पर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 10 हाई-रिज़ॉल्यूशन ड्रोन हवा से भीड़ की निगरानी करेंगे। गर्मी को देखते हुए पूरे रास्ते में 20 से अधिक मेडिकल कैंप और ‘वाटर स्टेशन’ (प्याऊ) लगाए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और दंडाधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। पटना के डाक बंगला चौराहा पर आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा न केवल बिहार, बल्कि उत्तर भारत के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक बन चुकी है। वर्ष 2026 की रामनवमी के अवसर पर इस बार की तैयारियां पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन बतौर रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने वह कल रात ही पटना भी पहुंच गए है। रंग बिरंगी लाइटों से सजा डाक बंगला चौराहा रामनवमी की शोभायात्रा के स्वागत के लिए डाक बंगला चौराहा पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। पूरे क्षेत्र को दूधिया रोशनी और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। साथ ही बड़ा मंच बनाया गया है जिसपर नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित तमाम एनडीए के नेता मौजूद रहेंगे। प्रकाश सज्जा- पूरे चौराहे को ‘दुधिया रोशनी’ और ‘लेजर लाइट्स’ से कवर किया गया है। विशेष रूप से बड़ी इमारतों पर डिजिटल मैपिंग के जरिए भगवान राम के जीवन प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है। भव्य प्रतिमाएं- चौराहे के मुख्य केंद्र पर भगवान श्री राम, महादेव शिव और वीर हनुमान की 40 से 50 फीट ऊंची विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन मूर्तियों को विशेष फाइबर और मिट्टी के मिश्रण से बनाया गया है। यह पहली बार है जब इतनी विशाल और सजीव दिखने वाली मूर्तियों का यहां समागम हुआ है। पुष्प वर्षा- ड्रोन के माध्यम से मुख्य मंच और शोभायात्राओं पर क्विंटल के हिसाब से गुलाब और गेंदे के फूलों की वर्षा करने की योजना है। देखें डाक बंगला चौराहे पर तैयारियों की तस्वीरें… 52 शोभायात्रा को नितिन नवीन देंगे सम्मान पटना के विभिन्न कोनों (जैसे खाजपुरा, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, और चौक) से 52 बड़ी शोभायात्राएं डाक बंगला पहुंचेंगी। हर साल की तरह, नितिन नवीन और अन्य अतिथि विभिन्न अखाड़ों से आने वाली झांकियों के संचालकों को ‘पाग’ (पगड़ी) और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। इस बार झांकियों में अयोध्या के साधु-संतों के साथ-साथ दक्षिण भारत के वाद्य यंत्र वादक और बनारस के डमरू दल को भी आमंत्रित किया गया है। गंगा आरती टीम, मुंबई के प्रसिद्ध बैंड और झारखंड के नृत्य दल इस बार अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार डाक बंगला चौराहे और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख लोग जुटेंगे। 10 हाई-रिज़ॉल्यूशन ड्रोन भीड़ की निगरानी करेंगे सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा डाक बंगला चौराहे पर एक अस्थायी हाई-टेक कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूरे रूट पर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही 10 हाई-रिज़ॉल्यूशन ड्रोन हवा से भीड़ की निगरानी करेंगे। गर्मी को देखते हुए पूरे रास्ते में 20 से अधिक मेडिकल कैंप और ‘वाटर स्टेशन’ (प्याऊ) लगाए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और दंडाधिकारी तैनात किए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *