पटना में रामनवमी की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य होने जा रहा है। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति की ओर से आयोजित पीसी में संयोजक नितिन नवीन ने कार्यक्रम की डिटेलिंग दी। उन्होंने बताया, रामनवमी न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श-सत्य, धर्म और न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित होता है। भव्य और सुरक्षित आयोजन की तैयारी नितिन नवीन ने कहा कि आयोजन समिति ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शोभायात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें। भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी रहेंगे मौजूद नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं और सदस्यों के उत्साह की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक और यादगार साबित होगी। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी शामिल होंगे। साथ ही भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार और सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति भी कार्यक्रम को खास बनाएगी। मुख्य मंच पर जुटेगी बड़ी राजनीतिक हस्तियां मुख्य मंच पर कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इनमें बिहार के राज्यपाल सैयद हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी अतिथि मंच से शोभायात्रा का अभिनंदन कर आरती उतारेंगे। बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार लाखों श्रद्धालु शोभायात्रा में भाग लेंगे, जिससे पूरा पटना राममय हो उठेगा। पटना में रामनवमी की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस बार का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य होने जा रहा है। श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति की ओर से आयोजित पीसी में संयोजक नितिन नवीन ने कार्यक्रम की डिटेलिंग दी। उन्होंने बताया, रामनवमी न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा का प्रतीक भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श-सत्य, धर्म और न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित होता है। भव्य और सुरक्षित आयोजन की तैयारी नितिन नवीन ने कहा कि आयोजन समिति ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शोभायात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अनुशासन बनाए रखें और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें। भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी रहेंगे मौजूद नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं और सदस्यों के उत्साह की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस वर्ष की रामनवमी शोभायात्रा ऐतिहासिक और यादगार साबित होगी। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी शामिल होंगे। साथ ही भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार और सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति भी कार्यक्रम को खास बनाएगी। मुख्य मंच पर जुटेगी बड़ी राजनीतिक हस्तियां मुख्य मंच पर कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इनमें बिहार के राज्यपाल सैयद हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी अतिथि मंच से शोभायात्रा का अभिनंदन कर आरती उतारेंगे। बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार लाखों श्रद्धालु शोभायात्रा में भाग लेंगे, जिससे पूरा पटना राममय हो उठेगा।


