आधी रात नितिन नवीन ने महावीर मंदिर में की पूजा:रामनवमी पर 4 लाख लोग करेंगे दर्शन, 6 क्विंटल फूलों से सजावट, 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार

आधी रात नितिन नवीन ने महावीर मंदिर में की पूजा:रामनवमी पर 4 लाख लोग करेंगे दर्शन, 6 क्विंटल फूलों से सजावट, 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार

पटना समेत पूरे बिहार में रामनवमी धूमधूम से मनाई जा रही है। सुबह से मंदिरों में लोगों की लंबी लाइन लगी है। रामनवमी पर पटना के महावीर मंदिर के पट रात 2 बजे खोले गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महावीर मंदिर के सेक्रेटरी सायन कुणाल ने राम नवमी के मौके पर आधी रात को पटना महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती हुई। रातभर लोग दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। मंदिर के बाहर अब भी लंबी लाइन लगी है। महावीर मंदिर में इस साल 4 लाख भक्तों के जुटने का अनुमान है। मंदिर में फूलों की बारिश भी की जाएगी। पटना में 52 शोभा यात्रा निकलेगी रामनवमी पर शाम को सभी जिलों में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। राजधानी में 52 शोभा यात्राएं निकलेंगी। इन शोभायात्राओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पाग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। डाक बंगला में सबसे बड़ा आयोजन है, जहां से सभी शोभायात्रा गुजरेंगी। यहां मुख्य मंच बनाया गया है। आयोजकों के अनुसार, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इस दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित तमाम NDA के नेता मौजूद रहेंगे। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी शामिल होंगे। सांसद मनोज तिवारी भी रहेंगे। महावीर मंदिर में 20 LED स्क्रीन, 80 टन का AC लगा महावीर मंदिर के न्यास के सेक्रेटरी सायन कुणाल ने बताया, मंदिर को कोलकाता से मंगाए गए फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। लाइव दर्शन के लिए 20 LED स्क्रीन लगाई गई है। दोपहर 12 बजे आरती के बाद बिना फूल माला प्रसाद के एंट्री होगी। पूजा के बाद भक्तों को बांटने के लिए दो 51 किलो वजन के नैवेद्यम लड्डू तैयार किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में 80 टन का AC लगाया गया है, जिससे दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। पूजा के लिए अयोध्या से पुजारी बुलाए गए हैं। रामनवमी पर करीब 4 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। 15 जगह बनाए गए प्रसाद के लिए नैवेद्यम लड्डू काउंटर मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा। सभी काउंटर बाहर में रहेंगे। अलग-अलग जगहों पर करीब 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के पास से वीर कुंवर सिंह पार्क तक काउंटर रहेगा। इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 हजार किलो नैवेद्यम बनाकर तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर और 6 हजार किलो की तैयारी रखी जाएगी। इसके लिए गुजरात से बड़ा इंडक्शन चूल्हा मंगाया गया है। रामनवमी में मंदिरों में हो रही पूजा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. पटना समेत पूरे बिहार में रामनवमी धूमधूम से मनाई जा रही है। सुबह से मंदिरों में लोगों की लंबी लाइन लगी है। रामनवमी पर पटना के महावीर मंदिर के पट रात 2 बजे खोले गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महावीर मंदिर के सेक्रेटरी सायन कुणाल ने राम नवमी के मौके पर आधी रात को पटना महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती हुई। रातभर लोग दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। मंदिर के बाहर अब भी लंबी लाइन लगी है। महावीर मंदिर में इस साल 4 लाख भक्तों के जुटने का अनुमान है। मंदिर में फूलों की बारिश भी की जाएगी। पटना में 52 शोभा यात्रा निकलेगी रामनवमी पर शाम को सभी जिलों में शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। राजधानी में 52 शोभा यात्राएं निकलेंगी। इन शोभायात्राओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पाग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। डाक बंगला में सबसे बड़ा आयोजन है, जहां से सभी शोभायात्रा गुजरेंगी। यहां मुख्य मंच बनाया गया है। आयोजकों के अनुसार, डाक बंगला चौराहा और महावीर मंदिर के आसपास 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इस दौरान राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित तमाम NDA के नेता मौजूद रहेंगे। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी शामिल होंगे। सांसद मनोज तिवारी भी रहेंगे। महावीर मंदिर में 20 LED स्क्रीन, 80 टन का AC लगा महावीर मंदिर के न्यास के सेक्रेटरी सायन कुणाल ने बताया, मंदिर को कोलकाता से मंगाए गए फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। लाइव दर्शन के लिए 20 LED स्क्रीन लगाई गई है। दोपहर 12 बजे आरती के बाद बिना फूल माला प्रसाद के एंट्री होगी। पूजा के बाद भक्तों को बांटने के लिए दो 51 किलो वजन के नैवेद्यम लड्डू तैयार किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में 80 टन का AC लगाया गया है, जिससे दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। पूजा के लिए अयोध्या से पुजारी बुलाए गए हैं। रामनवमी पर करीब 4 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। 15 जगह बनाए गए प्रसाद के लिए नैवेद्यम लड्डू काउंटर मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा। सभी काउंटर बाहर में रहेंगे। अलग-अलग जगहों पर करीब 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के पास से वीर कुंवर सिंह पार्क तक काउंटर रहेगा। इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 हजार किलो नैवेद्यम बनाकर तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर और 6 हजार किलो की तैयारी रखी जाएगी। इसके लिए गुजरात से बड़ा इंडक्शन चूल्हा मंगाया गया है। रामनवमी में मंदिरों में हो रही पूजा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *