भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के मंत्री नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए हैं। 45 वर्ष की आयु में पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नवीन के पैतृक गांव अमावां, रजौली प्रखंड, नवादा में जश्न का माहौल है। नितिन नवीन आज दिल्ली में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। जश्न के लिए बनवाए गए 251 किलो लड्डू नवादा में विधायक अनिल सिंह की देखरेख में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जश्न सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ता एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई देंगे। विधायक अनिल सिंह ने बताया कि जश्न के लिए 251 किलो लड्डू बनवाए गए हैं और गुलाल की होली खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। बता दें कि नवीन ने ‘गांव चलो’ अभियान की शुरुआत भी इसी गांव से की थी। स्थानीय लोग इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के मंत्री नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए हैं। 45 वर्ष की आयु में पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नवीन के पैतृक गांव अमावां, रजौली प्रखंड, नवादा में जश्न का माहौल है। नितिन नवीन आज दिल्ली में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। जश्न के लिए बनवाए गए 251 किलो लड्डू नवादा में विधायक अनिल सिंह की देखरेख में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जश्न सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ता एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई देंगे। विधायक अनिल सिंह ने बताया कि जश्न के लिए 251 किलो लड्डू बनवाए गए हैं और गुलाल की होली खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। बता दें कि नवीन ने ‘गांव चलो’ अभियान की शुरुआत भी इसी गांव से की थी। स्थानीय लोग इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं।


