भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए। जिसके बाद से पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर है। जैसे ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, पटना में जश्न का माहौल बन गया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई, रंग-गुलाल उड़ाए गए और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी सफलता की कामना की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की बड़ी जीत की उम्मीद जताई। महिलाओं ने कहा कि नितिन नबीन ऐसे “हीरे” हैं, जिन्हें भाजपा ने पहचान कर आगे बढ़ाया है। उनका मानना है कि नितिन नबीन जैसे ऊर्जावान और कर्मठ नेता के नेतृत्व में पार्टी और भी ऊंचाइयों को छुएगी। मंदिर में मत्था टेक पार्टी की प्रगति की प्रार्थना की मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में जाकर मत्था टेका और देश-पार्टी की प्रगति के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर बधाई दी 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की आयु में इस पद पर चुने गए थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए। उल्लेखनीय है कि उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी उनके पटना स्थित आवास पर भी है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर उन्हें बधाई दी। रंग-गुलाल, अबीर, मिठाइयों और पटाखों के साथ जश्न मनाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में वे नितिन नवीन के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर काम करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नितिन नवीन हमेशा अपने एक-एक कार्यकर्ता के साथ खड़े रहते हैं और यही वजह है कि उन्हें पूरे संगठन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए। जिसके बाद से पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर है। जैसे ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा हुई, पटना में जश्न का माहौल बन गया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई, रंग-गुलाल उड़ाए गए और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी सफलता की कामना की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की बड़ी जीत की उम्मीद जताई। महिलाओं ने कहा कि नितिन नबीन ऐसे “हीरे” हैं, जिन्हें भाजपा ने पहचान कर आगे बढ़ाया है। उनका मानना है कि नितिन नबीन जैसे ऊर्जावान और कर्मठ नेता के नेतृत्व में पार्टी और भी ऊंचाइयों को छुएगी। मंदिर में मत्था टेक पार्टी की प्रगति की प्रार्थना की मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में जाकर मत्था टेका और देश-पार्टी की प्रगति के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर बधाई दी 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले अमित शाह 49 वर्ष की आयु में इस पद पर चुने गए थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी, लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए। उल्लेखनीय है कि उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी उनके पटना स्थित आवास पर भी है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर उन्हें बधाई दी। रंग-गुलाल, अबीर, मिठाइयों और पटाखों के साथ जश्न मनाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में वे नितिन नवीन के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर काम करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नितिन नवीन हमेशा अपने एक-एक कार्यकर्ता के साथ खड़े रहते हैं और यही वजह है कि उन्हें पूरे संगठन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।


