बिहार की बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक नितिन नवीन को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 45 वर्षीय नितिन नवीन अब 46 साल पुरानी भाजपा की कमान संभालेंगे। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही देशभर के साथ-साथ कटिहार में भी जश्न का माहौल देखा गया। कटिहार के शहीद चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, अबीर-गुलाल लगाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बबन झा, बबलू गुप्ता, बिट्टू घोष, श्वेता राय, छाया तिवारी, रीना झा, दिलीप चंद्रवंशी, महेंद्र झा, प्रियंका सिंह, सौरभ मालाकार, भास्कर सिंह, राम यादव और प्रमोद महतो सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नवीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने गए। नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। नितिन नवीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं। वह पटना की बांकीपुर सीट से 2006 से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता नवीन किशोर सिंह भी भाजपा के एक बड़े नेता थे। नितिन नवीन ने छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में अपार खुशी है। उन्होंने नितिन नवीन को ‘बिहार का लाल’ बताते हुए कहा कि युवा जोश और संकल्प के साथ उन्होंने एक छोटे कार्यकर्ता से लेकर पांच बार के विधायक, बिहार सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री और संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। बिहार की बांकीपुर सीट से पांच बार के विधायक नितिन नवीन को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 45 वर्षीय नितिन नवीन अब 46 साल पुरानी भाजपा की कमान संभालेंगे। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही देशभर के साथ-साथ कटिहार में भी जश्न का माहौल देखा गया। कटिहार के शहीद चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, अबीर-गुलाल लगाया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बबन झा, बबलू गुप्ता, बिट्टू घोष, श्वेता राय, छाया तिवारी, रीना झा, दिलीप चंद्रवंशी, महेंद्र झा, प्रियंका सिंह, सौरभ मालाकार, भास्कर सिंह, राम यादव और प्रमोद महतो सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नवीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने गए। नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। नितिन नवीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री रह चुके हैं। वह पटना की बांकीपुर सीट से 2006 से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता नवीन किशोर सिंह भी भाजपा के एक बड़े नेता थे। नितिन नवीन ने छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में अपार खुशी है। उन्होंने नितिन नवीन को ‘बिहार का लाल’ बताते हुए कहा कि युवा जोश और संकल्प के साथ उन्होंने एक छोटे कार्यकर्ता से लेकर पांच बार के विधायक, बिहार सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री और संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।


