आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग के बिहार नोडल पदाधिकारी दिव्यांशु कुमार ने सोमवार को पीरपैंती प्रखंड का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। दौरे की शुरुआत मध्य विद्यालय मलिकपुर से हुई। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कक्षाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और विद्यार्थियों के बैठने की सुविधाओं की जानकारी ली। दिव्यांशु कुमार ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन और सही समय पर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम कुमार यादव के कार्यों की सराहना की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। विद्यालय परिसर में मुखिया अरविंद साह और प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी ने नोडल पदाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बाद दिव्यांशु कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों, उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई और पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में आए पशुपालकों से संवाद कर उन्होंने सेवाओं की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को समय पर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तानिया कुमारी, डॉ. विजय ललित, सन्हौला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित उरांव सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दिव्यांशु कुमार ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड के तहत संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिले। उनके इस दौरे से प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग के बिहार नोडल पदाधिकारी दिव्यांशु कुमार ने सोमवार को पीरपैंती प्रखंड का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। दौरे की शुरुआत मध्य विद्यालय मलिकपुर से हुई। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और कक्षाओं की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और विद्यार्थियों के बैठने की सुविधाओं की जानकारी ली। दिव्यांशु कुमार ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन और सही समय पर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम कुमार यादव के कार्यों की सराहना की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। विद्यालय परिसर में मुखिया अरविंद साह और प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी ने नोडल पदाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके बाद दिव्यांशु कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों, उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई और पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल में आए पशुपालकों से संवाद कर उन्होंने सेवाओं की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को समय पर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तानिया कुमारी, डॉ. विजय ललित, सन्हौला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अमित उरांव सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दिव्यांशु कुमार ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड के तहत संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिले। उनके इस दौरे से प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


