मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि निशांत काबिल, एजुकेटेड और युवाओं के आइडियल हैं। निशांत के राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। निशांत न सिर्फ पढ़े लिखे नौजवान हैं, बल्कि इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले योग्य युवा हैं। पार्टी में उनकी जरूरत है। पार्टी को ज्वाइन करना और राज्यसभा जाने का फैसला उन्हें लेना है। पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार इसपर आखिरी निर्णय लेंगे। एक-दो दिन में क्लियर हो जाएगा। 5 तक नॉमिनेशन है। हम लोग चाहते हैं कि निशांत पार्टी में आएं। पद को ग्रहण करें। पार्टी को आगे बढ़ाएं। निशांत के आगे आने से पार्टी काफी आगे बढ़ेगी, क्योंकि वो युवा हैं। पढ़े लिखे हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले योग्य युवा हैं। पार्टी को युवा की जरूरत है। देश और बिहार को उनसे बेहतर युवा के तौर पर कोई नहीं मिल सकता।
जो परिवारवाद कह रहे वे संकुचित मानसिकता के हैं कहा कि जो लोग परिवारवाद कहकर इसे तूल दे रहे हैं, वे संकुचित मानसिकता के लोग हैं। बिहार की तरक्की नहीं देखना चाहते। निशांत सामाजिक राजनीतिक काम में सक्रिय रहते हैं। हर जगह घूमते रहते हैं। सोशल काम में एक्टिव हैं। उनसे बेहतर विकल्प युवा के तौर पर कोई चेहरा नहीं मिल सकता। सीएम नीतीश कुमार जिस तरीके से काम कर रहे हैं, बेटे निशांत के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी धारदार होगी। निशांत युवाओं के आइडियल हैं। वे न सिर्फ पार्टी को नई दिशा देंगे, बल्कि उनके आने से पार्टी को ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि निशांत काबिल, एजुकेटेड और युवाओं के आइडियल हैं। निशांत के राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। निशांत न सिर्फ पढ़े लिखे नौजवान हैं, बल्कि इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले योग्य युवा हैं। पार्टी में उनकी जरूरत है। पार्टी को ज्वाइन करना और राज्यसभा जाने का फैसला उन्हें लेना है। पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार इसपर आखिरी निर्णय लेंगे। एक-दो दिन में क्लियर हो जाएगा। 5 तक नॉमिनेशन है। हम लोग चाहते हैं कि निशांत पार्टी में आएं। पद को ग्रहण करें। पार्टी को आगे बढ़ाएं। निशांत के आगे आने से पार्टी काफी आगे बढ़ेगी, क्योंकि वो युवा हैं। पढ़े लिखे हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले योग्य युवा हैं। पार्टी को युवा की जरूरत है। देश और बिहार को उनसे बेहतर युवा के तौर पर कोई नहीं मिल सकता।
जो परिवारवाद कह रहे वे संकुचित मानसिकता के हैं कहा कि जो लोग परिवारवाद कहकर इसे तूल दे रहे हैं, वे संकुचित मानसिकता के लोग हैं। बिहार की तरक्की नहीं देखना चाहते। निशांत सामाजिक राजनीतिक काम में सक्रिय रहते हैं। हर जगह घूमते रहते हैं। सोशल काम में एक्टिव हैं। उनसे बेहतर विकल्प युवा के तौर पर कोई चेहरा नहीं मिल सकता। सीएम नीतीश कुमार जिस तरीके से काम कर रहे हैं, बेटे निशांत के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी धारदार होगी। निशांत युवाओं के आइडियल हैं। वे न सिर्फ पार्टी को नई दिशा देंगे, बल्कि उनके आने से पार्टी को ऊर्जा मिलेगी।


