जालंधर | खाटू श्याम के मेले के उपलक्ष्य में श्री गौरी शंकर मंदिर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा। प्रबंधक कमेटी द्वारा 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे एक भव्य शोभा यात्रा (निशान यात्रा) निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ मंदिर परिसर से होगा। इस धार्मिक समागम में विशेष भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। प्रसाद भी बांटा जाएगा।


