बजट में Nirmala Sitharaman ने Tamil Nadu के लिए दुर्लभ खनिज गलियारे की घोषणा की

बजट में Nirmala Sitharaman ने Tamil Nadu के लिए दुर्लभ खनिज गलियारे की घोषणा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट में चेन्नई के लिए हाई स्पीड रेल लिंक, पश्चिमी घाट के पोधिगई मलाई में पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ पर्वतीय मार्ग और एक ‘दुर्लभ खनिज गलियारे’ समेत तमिलनाडु के लिए कई योजनाओं की घोषणा की।
उन्होंने पुलिकट झील के किनारे पक्षी अवलोकन पथों का निर्माण और आदिचनल्लूर के पुरातात्विक स्थल को एक जीवंत, अनुभव जन्य सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित करने जैसी अन्य घोषणाएं भी कीं।

मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए, ‘‘हम शहरों के बीच सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेंगे जो विकास को जोड़ने वाले ‘कनेक्टर’ के रूप में काम करेंगे तथा हैदराबाद-चेन्नई और चेन्नई-बेंगलुरु उनमें शामिल होंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘रेयर अर्थ पर्मानेंट मैग्नेट लिए एक योजना नवंबर 2025 में शुरू की गई थी।

अब हम खनिज समृद्ध राज्यों–ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित दुर्लभ खनिज गलियारे स्थापित करने में सहायता देने का प्रस्ताव करते हैं।’’
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में विश्व स्तरीय ‘ट्रेकिंग और हाइकिंग’ अनुभव प्रदान करने की क्षमता और अवसर मौजूद हैं इसलिए, पश्चिमी घाट के पोधिगई मलाई में पर्यावरण के अनुकूल पर्वतीय मार्ग विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पुलिकट झील के किनारे पक्षी अवलोकन मार्ग भी विकसित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *