अग्निवीर जीडी भर्ती रैली का नौवां दिन:758 अभ्यर्थियों ने दिखाई दमखम; गोंडा और बांदा जिलों के युवा पहुंचे, एएमसी स्टेडियम में हुई दौड़ और शारीरिक परीक्षा

अग्निवीर जीडी भर्ती रैली का नौवां दिन:758 अभ्यर्थियों ने दिखाई दमखम; गोंडा और बांदा जिलों के युवा पहुंचे, एएमसी स्टेडियम में हुई दौड़ और शारीरिक परीक्षा

भर्ती कार्यालय लखनऊ की ओर से लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के नौवें दिन युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। शनिवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए कुल 758 अभ्यर्थियों ने मैदान में उतरकर अपनी शारीरिक क्षमता और फिटनेस का प्रदर्शन किया। तस्वीरों में देखिये भर्ती
इन तहसीलों के युवाओं ने लिया हिस्सा
भर्ती रैली में गोंडा जिले की गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तहसीलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं बांदा जिले की बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।
इन क्षेत्रों से कुल 1022 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किया गया था, जिनमें से 758 ने उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लिया।

15 फरवरी को इन जिलों की बारी
भर्ती कार्यालय (ARO) लखनऊ के अनुसार 15 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए कन्नौज और महोबा जिलों की तहसीलों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन तथा महोबा जिले के कुलपहाड़, चरखारी और महोबा तहसीलों के युवाओं को निर्धारित तिथि पर एएमसी स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

13 जिलों के युवाओं के लिए अवसर

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 13 जिले शामिल हैं। इनमें औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।
इन जिलों के युवाओं को अग्निवीर योजना के तहत सेना में शामिल होने का अवसर मिल रहा है, जिसके लिए चरणबद्ध तरीके से भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

दलालों से सावधान रहने की अपील
सेना की ओर से अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों के झांसे में न आएं। सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *