ओवरलोड से क्षतिग्रस्त हुआ एनएच 80 का हरूहर नदी पर बना पुल

ओवरलोड से क्षतिग्रस्त हुआ एनएच 80 का हरूहर नदी पर बना पुल

भास्कर न्यूज | लखीसराय एनएच-80 स्थित सदर प्रखंड के बालगुदर गांव के पास हरूहर नदी पर बने पुल का एक पाया का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच 80 की देखभाल करने वाली कंपनी बीएससीपीएल के द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त भाग का रिपेयरिंग शुरू किया गया है। कंपनी के अभियंता ने बताया कि 14 जनवरी तक क्षतिग्रस्त स्लैब का रिपेयरिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले आधे भाग को तोड़कर रिपेयरिंग किया जाएगा। उसके बाद स्लैब के दूसरे भाग को तोड़कर रिपेयरिंग किया जाएगा। इंजीनियरों की मानें तो ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के कारण पुल के तीसरे पाया का स्लैब क्षतिग्रस्त हुआ था। 60 के दशक में बालगुदर गांव के पास हरूहर नदी पर पुल बनाया गया था। 2025 में पुल के तीसरे पाया के पास दरार दिखने के बाद जांच की गई तो स्लैब क्षतिग्रस्त पाया गया। उसके बाद इंजीनियरों के द्वारा तीसरे पाया के स्लैब का रिपेयरिंग शुरू किया गया। पुल के रिपेयरिंग कार्य के कारण लगने वाले जाम एवं कार्य को देखने के लिए डीएम मिथलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार भी गुरुवार को पुल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। जाम से निजात को लेकर विमर्श करते हुए पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। इस संबंध में कंपनी के इंजीनियर राज कुमार ने बताया कि पुल का अन्य पाया एवं स्लैब ठीक है। तीसरे पाया का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था। निर्माण के समय ओवरलोड वाहन नहीं चलता था इसलिए उस समय के हिसाब से डिजाइन किया गया। भास्कर न्यूज | लखीसराय एनएच-80 स्थित सदर प्रखंड के बालगुदर गांव के पास हरूहर नदी पर बने पुल का एक पाया का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएच 80 की देखभाल करने वाली कंपनी बीएससीपीएल के द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त भाग का रिपेयरिंग शुरू किया गया है। कंपनी के अभियंता ने बताया कि 14 जनवरी तक क्षतिग्रस्त स्लैब का रिपेयरिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले आधे भाग को तोड़कर रिपेयरिंग किया जाएगा। उसके बाद स्लैब के दूसरे भाग को तोड़कर रिपेयरिंग किया जाएगा। इंजीनियरों की मानें तो ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के कारण पुल के तीसरे पाया का स्लैब क्षतिग्रस्त हुआ था। 60 के दशक में बालगुदर गांव के पास हरूहर नदी पर पुल बनाया गया था। 2025 में पुल के तीसरे पाया के पास दरार दिखने के बाद जांच की गई तो स्लैब क्षतिग्रस्त पाया गया। उसके बाद इंजीनियरों के द्वारा तीसरे पाया के स्लैब का रिपेयरिंग शुरू किया गया। पुल के रिपेयरिंग कार्य के कारण लगने वाले जाम एवं कार्य को देखने के लिए डीएम मिथलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार भी गुरुवार को पुल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। जाम से निजात को लेकर विमर्श करते हुए पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। इस संबंध में कंपनी के इंजीनियर राज कुमार ने बताया कि पुल का अन्य पाया एवं स्लैब ठीक है। तीसरे पाया का स्लैब क्षतिग्रस्त हो गया था। निर्माण के समय ओवरलोड वाहन नहीं चलता था इसलिए उस समय के हिसाब से डिजाइन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *