भोपाल में 7 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई पर NGT ने लगाई रोक

भोपाल में 7 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई पर NGT ने लगाई रोक

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेड़ों की कटाई पर NGT ने रोक लगा दी है। आसाराम चौराहे से लेकर रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या बायपास को 10 लेन में तब्दील किया जाना था। जिसके लिए 7871 पेड़ों को काटा जाना था, लेकिन अब इन पेड़ों की कटाई पर एनजीटी ने 8 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है।

दरअसल, NHAI के द्वारा 16 किलोमीटर लंबे बायपास को 10 लेन में तब्दील किया जाना था। जिसके बदले एनएचएआई के द्वारा 81 हजार पौधे लगाए जाने थे। इस 10 लेन प्रोजेक्ट में सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई को 5 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर करने की योजना भी है।

एसीएस संजय दुबे की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी के पत्र के आधार पर नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने 4.72 करोड़ जमा करवाने के लिए 17 दिसंबर को जारी पत्र से थोक में पेड़ कटाई की राह बना दी। चार लेन वाला अयोध्या बायपास इन पेड़ों की बलि के बाद सर्विस रोड के साथ 6 लेन में तब्दील हो जाएगा। नेशनल हाईवे कारपोरेशन ऑफ इंडिया के हिमांशु पांडेय के नाम पर नगर निगम के उद्यान उपायुक्त ने 7871 पेड़ों की कटाई की राशि जमा करने डिमांड नोट जारी किया। प्रति पेड़ 6000 रुपए शुल्क लिया। कुल 4 करोड़ 72 लाख 26 हजार रुपए जमा कराए।

बीते सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि पर्यावरण और प्रदूषण को लेकर कड़े कदम उठाने की जगह भोपाल वासियों की सांसे घोंटने पर तुली है भाजपा सरकार मेरी नजरों ने आज अयोध्या बायपास पर पेड़ो की हत्या देखी दिल दुखी है पर सरकार और NHAI की आंखों से एक आंसू नहीं टपकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *