बाजार समिति रोड में एनजीओ गिरा रहा कूड़ा-कचरा

बाजार समिति रोड में एनजीओ गिरा रहा कूड़ा-कचरा

गंदगी और कचरा के ढेर से बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं भास्कर न्यूज | बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित बाजार समिति रोड में रहना और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वजह है कि बाजार समिति रोड में नगर परिषद से अनुबंधित एनजीओ ने कचरा डंपिंग जोन बना दिया है। उसके द्वारा प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से कचरा गिराया जा रहा है। कचरे से उठ रहे दुर्गंध से राहगीर नाक पर रूमाल रख वहां से गुजर रहे हैं। वहीं इस पास के दुकानदारों का दुर्गंध से दम घुट रहा है। यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय राहुल कुमार ने कहा कि सड़क किनारे लगे कचरे ढेर से निकलने वाला दुर्गंध से राहगीर और आस पास के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड होने के बावजूद सड़क के किनारे कचरा गिराना नगर परिषद की मनमानी है। जहां कचरा गिराया जा रहा है, उसके करीब नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय है। यहां सैकड़ों बच्चे रोज पढ़ने के लिए आते हैं। गंदगी और कचरा के ढेर से बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पास में सर्व शिक्षा अभियान और गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय भी है। इसके अलावा जहां कचरा गिराया जा रहा है वहां से चंद कदमों की दूरी पर नल-जल योजना की पानी टंकी है। बोर्ड में कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई वार्ड नंबर 14 की पार्षद ऊषा देवी ने कहा कि बाजार समिति रोड में कचरा डंप नहीं करने के लिए कई दफे बोर्ड में कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। नगर परिषद के पास डंपिंग जोन रहने के बावजूद बाजार समिति रोड में कचरा डंप करने का कोई औचित्य नहीं है। गंदगी और कचरा के ढेर से बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं भास्कर न्यूज | बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित बाजार समिति रोड में रहना और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वजह है कि बाजार समिति रोड में नगर परिषद से अनुबंधित एनजीओ ने कचरा डंपिंग जोन बना दिया है। उसके द्वारा प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से कचरा गिराया जा रहा है। कचरे से उठ रहे दुर्गंध से राहगीर नाक पर रूमाल रख वहां से गुजर रहे हैं। वहीं इस पास के दुकानदारों का दुर्गंध से दम घुट रहा है। यह लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय राहुल कुमार ने कहा कि सड़क किनारे लगे कचरे ढेर से निकलने वाला दुर्गंध से राहगीर और आस पास के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड होने के बावजूद सड़क के किनारे कचरा गिराना नगर परिषद की मनमानी है। जहां कचरा गिराया जा रहा है, उसके करीब नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय है। यहां सैकड़ों बच्चे रोज पढ़ने के लिए आते हैं। गंदगी और कचरा के ढेर से बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पास में सर्व शिक्षा अभियान और गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय भी है। इसके अलावा जहां कचरा गिराया जा रहा है वहां से चंद कदमों की दूरी पर नल-जल योजना की पानी टंकी है। बोर्ड में कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई वार्ड नंबर 14 की पार्षद ऊषा देवी ने कहा कि बाजार समिति रोड में कचरा डंप नहीं करने के लिए कई दफे बोर्ड में कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। नगर परिषद के पास डंपिंग जोन रहने के बावजूद बाजार समिति रोड में कचरा डंप करने का कोई औचित्य नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *