NFSA : पोर्टल दे रहा है धोखा, राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ने से भरतपुर के ग्राहक परेशान

NFSA : पोर्टल दे रहा है धोखा, राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ने से भरतपुर के ग्राहक परेशान

NFSA : राजस्थान सरकार ने माह फरवरी में एनएफएसए के तहत राशन कार्डों में नाम जोड़ने के आवेदन पत्र तो शुरू कर दिए थे लेकिन पोर्टल पर जारी हुए डिजिटल प्रमाण पत्र व कैंसिलेशन के ऑप्शन नहीं आ रहे हैं। जिस कारण राशनकार्डों में नाम नहीं जुड़ पा रहे हैं। ग्राहक एक महीने से परेशान है।

डीएसओ कार्यालय व ई-मित्रों के लगाने पड़ रहे बार-बार चक्कर

भरतपुर डीएसओ कार्यालय व ई-मित्रों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे है लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल पा रहा है। डीएसओ कार्यालय कलक्ट्रेट कमरा नं-89 में जाते हैं तो कहते हैं कि ई-मित्रों की दुकान पर जाएं और ई-मित्र वाले कहते हैं कि डीएसओ कार्यालय जाएं, ग्राहक को इधर से उधर और उधर से इधर जाना पड़ रहा है लेकिन ग्राहक को कोई भी संतुष्टिजनक जबाव नहीं मिल रहा है। ग्राहक बहुत परेशान है।

समस्या का समाधान शीघ्र कराएं

उपभोक्ताओं ने राज्य सरकार व डीएसओ कार्यालय से मांग की है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र से शीघ्र कराने की कृपा करें ताकि एनएफएसए के तहत राशनकार्डों में नाम जुड़ सकें। जारी हुए डिजिटल प्रमाण पत्र निकलवा सकें व प्रिन्ट डाउनलोड हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *