यात्रियों के राहत की खबर,वडोदरा-गोरखपुर 5-5 फेरे करेगी:कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी व भरतपुर जंक्शन से होकर गुजरेगी

यात्रियों के राहत की खबर,वडोदरा-गोरखपुर 5-5 फेरे करेगी:कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी व भरतपुर जंक्शन से होकर गुजरेगी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा वडोदरा -गोरखपुर-वडोदरा के बीच विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09111 (वडोदरा-गोरखपुर) का संचालन 23 फरवरी एवं 02, 09, 16, 23 मार्च 2026 सोमवार को कुल 05 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर वडोदरा स्टेशन से रात 7 बजे रवाना होगी जो अगले दिन कोटा जंक्शन 2:40 बजे, सवाई माधोपुर 4:18 बजे, गंगापुर सिटी 5:03 बजे एवं भरतपुर जंक्शन 07:05 बजे ठहरते हुए रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09112 (गोरखपुर-वडोदरा) का संचालन 25 फरवरी व 04, 11, 18, 25 मार्च 2026 बुधवार को कुल 5 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से 5:00 बजे रवाना होगी। जो भरतपुर जंक्शन पर रात 9:20 बजे, गंगापुर सिटी 10:31 बजे, सवाई माधोपुर 11:06 बजे एवं कोटा जंक्शन 00:25 बजे (अगले दिन) ठहरते हुए सुबह 8:35 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, इदगाह जंक्शन, टुंडला जंक्शन, शिकोहाबाद जंक्शन, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, मानक नगर, बादशाहनगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.इन या एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *