जरूरत की खबर- गर्मियों में जल्दी खराब होता खाना:फूड स्टोरेज के 24 टिप्स, फूड रहेगा सेफ, स्टोर करते हुए न करें ये 10 गलतियां

जरूरत की खबर- गर्मियों में जल्दी खराब होता खाना:फूड स्टोरेज के 24 टिप्स, फूड रहेगा सेफ, स्टोर करते हुए न करें ये 10 गलतियां

गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होती हैं। फूड स्टोरेज की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सही फूड स्टोरेज बीमारियों से बचाव का अहम हिस्सा है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
सवाल- गर्मियों में खाने-पीने की चीजों का सही स्टोरेज क्यों जरूरी है? जवाब- गर्मियों में ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इससे खाने में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। सही स्टोरेज (फ्रीजिंग, एयरटाइट कंटेनर) बैक्टीरिया की ग्रोथ को धीमा कर सकते हैं या रोक सकते हैं, जिससे खाना सेफ रहता है। सवाल- गर्मियों में खाना जल्दी खराब क्यों होता है? जवाब- इसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं- सवाल- गर्मियों में फूड स्टोरेज के बेसिक रूल्स क्या हैं? जवाब- गर्मियों में कुछ बेसिक स्टोरेज रूल्स अपनाना जरूरी है, ताकि खाना सुरक्षित, ताजा और हेल्दी बना रहे। ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मियों में फूड स्टोर करते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- अनजाने में हुई छोटी-छोटी गलतियों से गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। ग्राफिक से समझते हैं- सवाल- गर्मियों में सही तरीके से फूड स्टोर न करने पर क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- छोटी-सी लापरवाही भी फूड पॉइजनिंग से लेकर पेट के इंफेक्शन तक की वजह बन सकती है। ग्राफिक में देखिए- सवाल– कैसे पता चलेगा कि कोई फूड खराब हो गया है? जवाब– ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अमूमन खाने की महक, टेक्सचर से पता चल जाता है कि ये खराब हो चुका है। लेकिन- सवाल– गर्मियों में अलग–अलग फूड को स्टोर करने का सही तरीका क्या है? जवाब- नीचे हर तरह के फूड आइटम के स्टोरेज का तरीका डिटेल में पढ़ें। सब्जियां फल पका हुआ खाना दूध नॉन-वेज फूड ब्रेड और बेकरी आइटम ड्राई फूड ड्रिंक्स अचार और सॉस चॉकलेट और मिठाइयां सवाल– गर्मियों में फूड स्टोरेज से जुड़े मिथ और फैक्ट क्या हैं? जवाब- गर्मियों में फूड स्टोरेज को लेकर कई कॉमन प्रैक्टिस हैं, जिन्हें लोग बिना जांचे-परखे सच मान लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही और गलत के फर्क को समझा जाए। मिथ 1: सभी फल और सब्जियां फ्रिज में रखने से ताजी रहती हैं। फैक्ट: ऐसा नहीं है। आलू, प्याज, लहसुन और एवाकाडो वगैरह फ्रिज में रखने से जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें। मिथ 2: बचा हुआ खाना फ्रिज में कई दिनों तक सुरक्षित रहता है। फैक्ट: गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है। पका भोजन 24 से 48 घंटों के भीतर खा लेना चाहिए। दोबारा अच्छी तरह गरम करके ही खाना चाहिए। मिथ 3: फ्रिज में हर जगह तापमान बराबर होता है। फैक्ट: फ्रिज के ऊपरी शेल्फ का तापमान सबसे कम होता है, जबकि दरवाजे का हिस्सा सबसे कम ठंडा होता है। मिथ 4: बोतल बंद चीजें खराब नहीं होतीं। फैक्ट: डिब्बाबंद फूड खोलने के बाद फ्रिज में रखना जरूरी है। बाहर खुला रखने से ये जल्दी खराब हो सकता है। गर्मियों में फूड स्टोरेज से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल- गर्मियों में फ्रिज को किस टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए? जवाब- फ्रिज का तापमान 1–4°C और फ्रीजर -18°C के आसपास रखना चाहिए। सवाल- क्या बासी खाने को गर्म करके खाना सही है? जवाब- हां, लेकिन दो दिन से ज्यादा नहीं। खाने को 1 बार से ज्यादा रीहीट न करें। फ्रिज से सिर्फ उतना खाना निकालें, जितना खत्म हो जाए। अगर रीहीट किया खाना बच जाए तो उसे फेंक दें। सवाल- क्या फूड स्टोरेज के साथ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है? जवाब- हां, गंदे हाथ, बर्तन या फ्रिज से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं और खाना जल्दी खराब हो सकता है। सवाल- क्या गर्मियों में माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सुरक्षित है? जवाब- हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन खाने को पूरी तरह से और एकसमान गर्म करें। सवाल- क्या लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना नुकसान पहुंचा सकता है? जवाब- अगर फ्रिज का तापमान 3–4 डिग्री पर सेट है तो उसके अंदर रखी कच्ची चीजें एक हफ्ते तक सुरक्षित रहती हैं। पका खाना 3 से 4 दिन तक सुरक्षित रहता है। लेकिन गर्मियों में फ्रिज में भी चीजें बहुत लंबे समय तक नहीं रखनी चाहिए। ………………………………….
ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गर्मी में 5 कारणों से बढ़ता डिहाइड्रेशन:ये संकेत दिखें तो इग्नोर न करें, पूरी गर्मियां फॉलो करें 10 जरूरी नियम गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है। इसलिए शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। अगर पानी की ये अतिरिक्त जरूरत पूरी न की जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी। इसका सीधा प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *