बरहट में न्यूली मैरिड युवक ने लगाई फांसी:3 महीने पहले हुई थी शादी ;पत्नी के मायके जाने से तनाव में था

बरहट में न्यूली मैरिड युवक ने लगाई फांसी:3 महीने पहले हुई थी शादी ;पत्नी के मायके जाने से तनाव में था

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के नूमर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक नवविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नूमर गांव निवासी कामेश्वर यादव के 20 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मन्नु कुमार की शादी तीन महीने पहले हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले दस दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बीते गुरुवार को उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके चले जाने से मन्नु कुमार तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के नूमर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक नवविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नूमर गांव निवासी कामेश्वर यादव के 20 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मन्नु कुमार की शादी तीन महीने पहले हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले दस दिनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बीते गुरुवार को उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके चले जाने से मन्नु कुमार तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने अपने घर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। बरहट थाना अध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *