बांका में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाई:परिजन बोले-मानसिक रूप से परेशान थी, पुलिस जांच में जुटी

बांका में नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाई:परिजन बोले-मानसिक रूप से परेशान थी, पुलिस जांच में जुटी

बांका के सुईया थाना क्षेत्र में रविवार को एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लोहा गांव निवासी मधुसूदन यादव की पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कल्पना देवी कुछ दिन पहले ही आई थीं मायके जानकारी के अनुसार, कल्पना देवी कुछ दिन पहले अपने मायके भलुआ गांव आई हुई थीं। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिख रही थीं, लेकिन उनकी परेशानी का कारण किसी को नहीं पता था। रविवार को कल्पना बिना किसी को बताए अपने कमरे में चली गईं। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां उन्हें कल्पना फांसी पर लटकी मिलीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव नीचे उतारा परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सुईया थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। तब तक कल्पना देवी की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता अब चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सुईया थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका के सुईया थाना क्षेत्र में रविवार को एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लोहा गांव निवासी मधुसूदन यादव की पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कल्पना देवी कुछ दिन पहले ही आई थीं मायके जानकारी के अनुसार, कल्पना देवी कुछ दिन पहले अपने मायके भलुआ गांव आई हुई थीं। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिख रही थीं, लेकिन उनकी परेशानी का कारण किसी को नहीं पता था। रविवार को कल्पना बिना किसी को बताए अपने कमरे में चली गईं। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। वहां उन्हें कल्पना फांसी पर लटकी मिलीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव नीचे उतारा परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सुईया थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। तब तक कल्पना देवी की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता अब चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सुईया थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *