मायके जाने से रोकने पर नवविवाहिता ने लगाई फांसी:ससुराल में पंखे से लटकती मिली लाश, 5 महीने पहले ही हुई थी अंतरजातीय शादी

मायके जाने से रोकने पर नवविवाहिता ने लगाई फांसी:ससुराल में पंखे से लटकती मिली लाश, 5 महीने पहले ही हुई थी अंतरजातीय शादी

पूर्णिया में नवविवाहिता की लाश ससुराल में पंखे से लटकी हई मिली। 5 महीने पहले ही अंतरजातीय शादी हुई थी। महिला को मायके जाने नहीं दिया जा रहा था, इसी से नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया। मृतका शिम्पी कुमारी है। जिसका मायका हसनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर मंबे गांव में है। मृतका की सास चंद्रिका देवी ने बताया कि घर में मैं और बहू मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर में खाना बनाने के बाद बहू को आराम करने के लिए कहा। शिम्पी बार-बार मायके जाने की बात कर रही थी, लेकिन उसे समझाया गया कि फिलहाल कोई खास जरूरत नहीं है। इसके बाद बहू अपने कमरे में चली गई और मैं सत्संग में चली गई। जब मैं सत्संग से लौटकर आई तो बहू दिखाई नहीं दी। कमरे में जाकर देखा गया तो शिम्पी फंदे से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। घटना बनमनखी नगर परिषद के वार्ड-3 में विशाल बजरंगबली मंदिर के पास की है। मुझे यकीन नहीं हो रहा बेटी हमारे बीच नहीं रही- पिता मृतका के पिता अरुण सिंह ने बताया कि बनमनखी नगर परिषद वार्ड-3 निवासी अजित चौधरी से बेटी की शादी कराई थी। शादी के बाद से वो ससुराल में ही रह रही थी। अब वो हमारे बीच नहीं, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ शैलेश प्रीतम और बनमनखी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि नवविवाहिता ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में नवविवाहिता की लाश ससुराल में पंखे से लटकी हई मिली। 5 महीने पहले ही अंतरजातीय शादी हुई थी। महिला को मायके जाने नहीं दिया जा रहा था, इसी से नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया। मृतका शिम्पी कुमारी है। जिसका मायका हसनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर मंबे गांव में है। मृतका की सास चंद्रिका देवी ने बताया कि घर में मैं और बहू मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर में खाना बनाने के बाद बहू को आराम करने के लिए कहा। शिम्पी बार-बार मायके जाने की बात कर रही थी, लेकिन उसे समझाया गया कि फिलहाल कोई खास जरूरत नहीं है। इसके बाद बहू अपने कमरे में चली गई और मैं सत्संग में चली गई। जब मैं सत्संग से लौटकर आई तो बहू दिखाई नहीं दी। कमरे में जाकर देखा गया तो शिम्पी फंदे से लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई। घटना बनमनखी नगर परिषद के वार्ड-3 में विशाल बजरंगबली मंदिर के पास की है। मुझे यकीन नहीं हो रहा बेटी हमारे बीच नहीं रही- पिता मृतका के पिता अरुण सिंह ने बताया कि बनमनखी नगर परिषद वार्ड-3 निवासी अजित चौधरी से बेटी की शादी कराई थी। शादी के बाद से वो ससुराल में ही रह रही थी। अब वो हमारे बीच नहीं, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ शैलेश प्रीतम और बनमनखी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि नवविवाहिता ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *