सुपौल में कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली नवविवाहिता:पति बोला- सास-ननद से झगड़ा करती थी, महिला का भाई बोला- पति ने फांसी चढ़ा दी

सुपौल में कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली नवविवाहिता:पति बोला- सास-ननद से झगड़ा करती थी, महिला का भाई बोला- पति ने फांसी चढ़ा दी

सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नी पंचायत से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत महिला की पहचान पंचायत के कामत किशुनगंज वार्ड संख्या 13 निवासी रितेश कुमार की करीब 20 वर्षीय पत्नी रंभा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार रंभा देवी और रितेश कुमार का करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की एक लगभग दो वर्षीय पुत्री है, जो अधिकतर दादा-दादी के पास ही रहती थी। बताया गया कि पति-पत्नी लंबे समय तक बाहरी प्रदेश में रह रहे थे और करीब डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटे थे। पति रितेश के अनुसार, 12वीं की पढ़ाई के दौरान कोचिंग में मुलाकात के बाद दोनों ने वर्ष 2022 में शादी की थी और घर से दूर चले गए थे। बाद में सामाजिक दबाव में वे वापस गांव आए। पति बोला- बेटी जन्म के बाद पत्नी के व्यवहार बदल गया
पति का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया था और घरेलू बातों को लेकर अक्सर सास और ननद से विवाद होता था। घरेलू कलह के कारण वह पत्नी को लेकर गुरुग्राम चला गया था। वहीं, करीब एक साल पहले रंभा देवी अपनी छोटी बच्ची को छोड़कर बाहर चली गई थी और कई बार कहने पर 12 सितंबर को घर लौटने को तैयार हुई। 28 सितंबर को बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए वे घर आए थे। रितेश के अनुसार, शनिवार को सब्जी खत्म होने की बात पर पत्नी की सास और ननद से कहासुनी हुई, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई और खाना नहीं खाया। रविवार को भी दिनभर यही स्थिति रही।
दुपट्टे के सहारे लटकी मिली
शाम करीब चार बजे फिर विवाद हुआ और आवेश में आकर रंभा देवी ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब आधे घंटे बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन घबराहट में तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। भाई बोला- फंदा लगाकर हत्या कर दी
इधर, मृतका के बड़े भाई अरुण दास ने ससुराल पक्ष पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ विभाष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची है और मृतका के पति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की जांच जारी है। सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नी पंचायत से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत महिला की पहचान पंचायत के कामत किशुनगंज वार्ड संख्या 13 निवासी रितेश कुमार की करीब 20 वर्षीय पत्नी रंभा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार रंभा देवी और रितेश कुमार का करीब तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की एक लगभग दो वर्षीय पुत्री है, जो अधिकतर दादा-दादी के पास ही रहती थी। बताया गया कि पति-पत्नी लंबे समय तक बाहरी प्रदेश में रह रहे थे और करीब डेढ़ महीने पहले ही गांव लौटे थे। पति रितेश के अनुसार, 12वीं की पढ़ाई के दौरान कोचिंग में मुलाकात के बाद दोनों ने वर्ष 2022 में शादी की थी और घर से दूर चले गए थे। बाद में सामाजिक दबाव में वे वापस गांव आए। पति बोला- बेटी जन्म के बाद पत्नी के व्यवहार बदल गया
पति का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया था और घरेलू बातों को लेकर अक्सर सास और ननद से विवाद होता था। घरेलू कलह के कारण वह पत्नी को लेकर गुरुग्राम चला गया था। वहीं, करीब एक साल पहले रंभा देवी अपनी छोटी बच्ची को छोड़कर बाहर चली गई थी और कई बार कहने पर 12 सितंबर को घर लौटने को तैयार हुई। 28 सितंबर को बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए वे घर आए थे। रितेश के अनुसार, शनिवार को सब्जी खत्म होने की बात पर पत्नी की सास और ननद से कहासुनी हुई, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई और खाना नहीं खाया। रविवार को भी दिनभर यही स्थिति रही।
दुपट्टे के सहारे लटकी मिली
शाम करीब चार बजे फिर विवाद हुआ और आवेश में आकर रंभा देवी ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब आधे घंटे बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन घबराहट में तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। भाई बोला- फंदा लगाकर हत्या कर दी
इधर, मृतका के बड़े भाई अरुण दास ने ससुराल पक्ष पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ विभाष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची है और मृतका के पति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *