बालाघाट में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने पति को पीटा:दहेज हत्या का आरोप, कार में तोड़फोड़ की; बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली थी

बालाघाट में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने पति को पीटा:दहेज हत्या का आरोप, कार में तोड़फोड़ की; बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली थी

बालाघाट के नवेगांव में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रशांति उर्फ मोनिका (26) के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद जब पति ललित राणा पत्नी के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो मायके पक्ष के लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और ललित के साथ मारपीट की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच लाख और कार के लिए प्रताड़ना का आरोप महिला की मां श्यामा पटले ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनकी बेटी को मायके से 5 लाख रुपए और कार लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। भाई आदर्श पटले ने बताया कि दोनों की शादी 2022 में हुई थी। भाई ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। मायके पक्ष ने पति को मारा परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को सीधे अस्पताल क्यों पहुंचाया। वहीं जब पति ललित राणा पत्नी के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो मायके पक्ष के लोगों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की और ललित के साथ मारपीट की। देखें दो तस्वीरें पति बोला- बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली पति ललित राणा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को जब वह अपनी दुकान से घर लौटे तो उन्होंने प्रशांति को बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद वे तुरंत एक परिचित की कार से उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांति और ललित का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी एक वर्षीय बेटी भी है। अधिकारियों की समझाइश के बाद हुआ पीएम अस्पताल में घंटों चले तनाव के बाद एसडीएम गोपाल सोनी, सीएसपी मयंक तिवारी और समाज के पदाधिकारियों ने मायके पक्ष को शांत कराया। अधिकारियों की समझाइश पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *