अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूबा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान संजरी (23) के रूप में हुई है, जो डूबा गांव निवासी अनवारूल हक की पत्नी थीं। उनकी शादी तीन महीने पहले ही मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। संजरी के परिजनों ने पति अनवारूल हक पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही संजरी को पता चला था कि अनवारूल हक की पहले तीन शादियां हो चुकी हैं और वह कथित तौर पर अपनी पूर्व पत्नियों के साथ मारपीट कर उन्हें मौत के घाट उतार चुका है। मायके वालों को किसी विवाद की जानकारी नहीं दी घरेलू विवादों और मारपीट के कारण संजरी डरकर अपने मायके चली गई थीं। लगभग 10-15 दिन पहले पंचायत में सहमति बनने और संजरी के नाम 8 डिसमिल जमीन करने के बाद वह ससुराल लौटी थीं। गुरुवार देर रात तक संजरी ने मायके वालों से बात की थी, लेकिन किसी विवाद की जानकारी नहीं दी थी। शव आंगन में पड़ा मिला शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने संजरी के मायके पक्ष को उनकी मौत की सूचना दी। मायके वाले जब गांव पहुंचे तो शव आंगन में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अररिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गला दबाकर हत्या का आरोप संजरी के मौसा इम्तियाज ने पति अनवारूल हक पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार मारपीट और पूर्व विवाहों की जानकारी से संजरी डरी हुई थी। जोकीहाट थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है और फिलहाल परिजनों से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के डूबा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान संजरी (23) के रूप में हुई है, जो डूबा गांव निवासी अनवारूल हक की पत्नी थीं। उनकी शादी तीन महीने पहले ही मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। संजरी के परिजनों ने पति अनवारूल हक पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही संजरी को पता चला था कि अनवारूल हक की पहले तीन शादियां हो चुकी हैं और वह कथित तौर पर अपनी पूर्व पत्नियों के साथ मारपीट कर उन्हें मौत के घाट उतार चुका है। मायके वालों को किसी विवाद की जानकारी नहीं दी घरेलू विवादों और मारपीट के कारण संजरी डरकर अपने मायके चली गई थीं। लगभग 10-15 दिन पहले पंचायत में सहमति बनने और संजरी के नाम 8 डिसमिल जमीन करने के बाद वह ससुराल लौटी थीं। गुरुवार देर रात तक संजरी ने मायके वालों से बात की थी, लेकिन किसी विवाद की जानकारी नहीं दी थी। शव आंगन में पड़ा मिला शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने संजरी के मायके पक्ष को उनकी मौत की सूचना दी। मायके वाले जब गांव पहुंचे तो शव आंगन में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अररिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गला दबाकर हत्या का आरोप संजरी के मौसा इम्तियाज ने पति अनवारूल हक पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार मारपीट और पूर्व विवाहों की जानकारी से संजरी डरी हुई थी। जोकीहाट थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है और फिलहाल परिजनों से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।


