कौशांबी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:दो साल पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी हरियाणा में करते थे मजदूरी

कौशांबी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:दो साल पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी हरियाणा में करते थे मजदूरी

कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव में गुरुवार रात एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान अलवारा निवासी कोमल देवी (22) पत्नी सोनू कुमार के रूप में हुई है। कोमल की शादी लगभग दो साल पहले मंझनपुर थाना क्षेत्र के हटवा रामपुर मडूकी निवासी सोनू कुमार (27) पुत्र सूरजभान से हुई थी। शादी के बाद यह दंपति हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करते थे। सोनू कुमार के बाबा देवी राजपूत (75) का हाल ही में निधन हो गया था। इसी कारण कोमल देवी और उनके पति लगभग एक सप्ताह पहले पानीपत से गांव आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता दशरथ लाल (55) और माता जगन्नथी, जो मंझनपुर थाना क्षेत्र के हटवा रामपुर मडूकी के निवासी हैं, मौके पर पहुंचे। महेवाघाट पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मंझनपुर मोर्चरी हाउस भेज दिया। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *