पूर्णिया में किसान मजदूर संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत:नए सदस्यों ने संगठन के प्रति गिनाई प्राथमिकताएं, धीरेंद्र यादव बनें जिलाध्यक्ष

पूर्णिया में किसान मजदूर संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत:नए सदस्यों ने संगठन के प्रति गिनाई प्राथमिकताएं, धीरेंद्र यादव बनें जिलाध्यक्ष

पूर्णिया में बिहार किसान मजदूर संघ चुनाव के नव निर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। सदस्यों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नव निर्वाचित सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में किसान और संघ के सदस्य शामिल रहे। संगठनात्मक चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर संघ के सदस्यों की सराहना की गई। चुनाव में सर्वसम्मति से धीरेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा सुरेश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष और मो. इम्तियाज आलम को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के नए सदस्यों के स्वागत के लिए जिले भर से किसान स्थानीय टाउन हॉल पहुंचे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता और पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव ने माला पहनाकर बधाई दी। सभी ने नई टीम से संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का प्रयास करूंगा। हमारी कोशिश होगी कि संघ को प्रखंड स्तर तक मजबूत किया जाए, ताकि हर किसान की आवाज सुनी जा सके। किसानों को उनकी फसल का सही समर्थन मूल्य मिले, इसके लिए हम अधिकारियों से लगातार बातचीत करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद की कमी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस समय किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद की कमी है। समय पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। हम इस मुद्दे पर जल्द ही जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपेंगे। अगर प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। मंत्री मो. इम्तियाज आलम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले के हर किसान को संगठन से जोड़ा जाए। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। नई टीम युवा और ऊर्जावान संस्थापक अनिरुद्ध मेहता ने कहा कि नई टीम युवा और ऊर्जावान है। हमें विश्वास है कि इनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और किसान हित में ठोस काम होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता है। सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे, तो किसानों की हर समस्या का समाधान संभव है। नई टीम को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर किसान हित में काम करने का संकल्प लिया। पूर्णिया में बिहार किसान मजदूर संघ चुनाव के नव निर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। सदस्यों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नव निर्वाचित सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में किसान और संघ के सदस्य शामिल रहे। संगठनात्मक चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर संघ के सदस्यों की सराहना की गई। चुनाव में सर्वसम्मति से धीरेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा सुरेश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष और मो. इम्तियाज आलम को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के नए सदस्यों के स्वागत के लिए जिले भर से किसान स्थानीय टाउन हॉल पहुंचे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता और पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव ने माला पहनाकर बधाई दी। सभी ने नई टीम से संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का प्रयास करूंगा। हमारी कोशिश होगी कि संघ को प्रखंड स्तर तक मजबूत किया जाए, ताकि हर किसान की आवाज सुनी जा सके। किसानों को उनकी फसल का सही समर्थन मूल्य मिले, इसके लिए हम अधिकारियों से लगातार बातचीत करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे। किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद की कमी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस समय किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद की कमी है। समय पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। हम इस मुद्दे पर जल्द ही जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपेंगे। अगर प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। मंत्री मो. इम्तियाज आलम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले के हर किसान को संगठन से जोड़ा जाए। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। नई टीम युवा और ऊर्जावान संस्थापक अनिरुद्ध मेहता ने कहा कि नई टीम युवा और ऊर्जावान है। हमें विश्वास है कि इनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और किसान हित में ठोस काम होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता है। सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे, तो किसानों की हर समस्या का समाधान संभव है। नई टीम को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर किसान हित में काम करने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *