किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में कचरे के ढेर के पास पुराने कार्टून के अंदर नवजात बच्ची का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची की उम्र लगभग तीन दिन बताई जा रही है। यह घटना सुबह के समय सामने आई, जब एक राहगीर की नजर कचरे के ढेर पर पड़ी। शुरुआती तौर पर उसे लगा कि यह कोई पुराना सामान है, लेकिन करीब जाने पर उसने नवजात बच्ची का शव देखा। राहगीर ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। CCTV खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध सबूतों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर ही सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची की मौत प्राकृतिक थी या उसे किसी क्रूरता का शिकार बनाया गया। मां का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस बच्ची की पहचान और उसकी मां का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या किसी मजबूरी, सामाजिक दबाव या अन्य कारणों से यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में कचरे के ढेर के पास पुराने कार्टून के अंदर नवजात बच्ची का शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची की उम्र लगभग तीन दिन बताई जा रही है। यह घटना सुबह के समय सामने आई, जब एक राहगीर की नजर कचरे के ढेर पर पड़ी। शुरुआती तौर पर उसे लगा कि यह कोई पुराना सामान है, लेकिन करीब जाने पर उसने नवजात बच्ची का शव देखा। राहगीर ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। CCTV खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध सबूतों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर ही सच्चाई सामने आ पाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची की मौत प्राकृतिक थी या उसे किसी क्रूरता का शिकार बनाया गया। मां का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस बच्ची की पहचान और उसकी मां का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या किसी मजबूरी, सामाजिक दबाव या अन्य कारणों से यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।


